70 लाख महतारी के वंदन की तारीख पर तारीख दे रही सरकार, अब 7 मार्च को नहीं मिलेगा पैसा, कांग्रेस ने किया 3 महीने के एरियर देने का वार

Rahul Garhwal | Mar 06, 2024, 20:46 IST
Share
Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana

महतारी वंदन योजना प्रदेश की पहली ऐसी योजना है जिसमें 70 लाख महिलाएं हितग्राही के रूप में शामिल होने जा रही हैं। पहले 8 मार्च को पैसे आने थे, फिर 7 तारीख तय हुई और अब पीएम नरेंद्र मोदी की व्यस्तता के चलते इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है।

Mahtari Vandan Yojana

अरुण तिवारी, RAIPUR. 70 लाख महतारी का इंतजार अब और लंबा हो गया है। कितना ये खुद छत्तीसगढ़ सरकार ( Chhattisgarh Government ) ने भी साफ नहीं किया। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की धूम मची थी। पहले 8 मार्च महिला दिवस के दिन महिलाओं के खातों में 1 हजार रुपए आने थे, लेकिन फिर 8 की जगह 7 मार्च की तारीख तय की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) की व्यस्तता के चलते 7 तारीख को भी कार्यक्रम नहीं हो सका। अब महतारी वंदन कब होगा, इसकी तारीख का कोई अता-पता नहीं है।

कब मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद महतारी वंदन योजना की धूम रही है। ये प्रदेश की पहली ऐसी योजना है जिसमें 70 लाख महिलाएं हितग्राही के रूप में शामिल होने जा रही हैं। इस योजना की राशि पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन 8 मार्च को देने का फैसला लिया गया था। इसके बाद 7 मार्च को साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम के आयोजन की तारीख तय की गई, लेकिन अब पीएम नरेंद्र मोदी की व्यस्तता के चलते इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ( CM Vishnudev Sai ) ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले राशि अंतरित कर दी जाएगी।

कांग्रेस ने कसा तंज

दूसरी ओर राशि ट्रांसफर की तारीख बढ़ने को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक साथ 3 महीने की राशि 3 हजार रुपए देने की मांग की है। उन्होंने तारीख आगे बढ़ाने को लेकर भी तंज कसा। दीपक बैज ने कहा कि सरकार महिलाओं के साथ तारीख पर तारीख का खेल, खेल रही है। महिलाओं को राशि दिसंबर महीने से मिलना चाहिए, लेकिन सरकार मार्च में राशि देने जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए..

CGPSC घोटाले की जांच करेगी CBI, सिलेक्शन List में भाई-भतीजावाद का आरोप

Durg में धरने पर किसान, जबरन जमीन खोदने का जता रहे विरोध

70 लाख से ज्यादा महिलाओं की निगाहें टिकीं

महतारी वंदन योजना बीजेपी सरकार के लिए ही नहीं प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के लिए भी महत्वाकांक्षी योजना है। यही वजह है की प्रदेश की सभी महिलाओं की निगाहें इस योजना पर टिकी हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले सभी महिलाओं को राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसका असर किस रूप में सामने आएगा, ये तो लोकसभा के परिणाम ही बताएंगे, लेकिन फिलहाल इसे लेकर सियासत जरूर गरमाती नजर आ रही है।

Tags:
  • CM Vishnudev Sai
  • narendra modi
  • Mahtari Vandan Yojana
  • Chhattisgarh Government
  • date of mahtari vandan scheme
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती