12वीं पास करने पर लड़कियों को मिलेंगे एक लाख रुपए, ऐसे करें एप्लाई

Marut raj | Jan 09, 2025, 08:27 IST
Share
Women and Child Development Department Noni Scheme the sootr
Women and Child Development Department Noni Scheme the sootr

Women and Child Development Department Noni Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से छात्राओं की शिक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं में से एक प्रमुख स्कीम है नोनी सुरक्षा योजना।

Women and Child Development Department Noni Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 12वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए छात्रा की उम्र 18 साल होना या इससे कम होना चाहिए। हालांकि, इसके लिए माता-पिता की आय का क्राइटेरिया भी रखा गया है।

क्रिस गेल भी लगाएंगे लीजेंड-90 क्रिकेट में चौके-छक्के

1 अप्रैल 2014 या उसके बाद हुआ हो बेटी का जन्म

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से छात्राओं की शिक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में से एक प्रमुख स्कीम है नोनी सुरक्षा योजना। इस स्कीम के तहत गरीब परिवार की लड़कियां जिनकी उम्र 18 साल होगी, उन्हें 12वीं कक्षा पास करने पर 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। नोनी योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित करना है।

तमन्ना भाटिया पूरी करेगी दीवानों की तमन्ना...अदाओं से लुट जाएंगे लवर्स

इस योजना के माध्यम से लड़‌कियों के विकास के लिए राज्य के सभी गरीब परिवारों को जागरूक भी किया जाता है। जानकारी के अनुसार नोनी योजना में तभी आवेदन किया जा सकता है, जब आपकी बेटी का जन्म 1 अप्रैल 2014 या उसके बाद हुआ हो। इसके साथ ही आपका छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना भी आवश्यक है।

इस तरह किया जा सकता है आवेदन

छत्तीसगढ़ राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट cgwed.gov.in पर इस संबंध में ज्यादा जानकारी मिल सकती है। वेबसाइट के होम पेज पर 'हमारे बारे में' दी गई कैटेगरी पर क्लिक करना है।

शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना संभालेंगे लीजेंड 90 लीग का कमान

इसके बाद आपको कार्यक्रम और योजनाएं वाले विकल्प को चुनना होगा। कार्यक्रम और योजनाएं के विकल्प पर क्लिक करते ही इसके नीचे आपको नोनी सुरक्षा योजना और नोनी सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म का विकल्प दिखाई देगा।

नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए

इसके बाद आपको नोनी सुरक्षा योजना के आवेदन फॉर्म के विकल्प को चुनना होगा और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरना होगा। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।

FAQ

  1. नोनी सुरक्षा योजना के तहत लड़कियों को कितनी राशि दी जाएगी ?
    नोनी सुरक्षा योजना के तहत 12वीं कक्षा पास करने वाली गरीब परिवारों की लड़कियों को एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगी, यदि उनकी उम्र 18 साल या इससे कम है।
  2. नोनी सुरक्षा योजना में आवेदन के लिए किन शर्तों का पालन करना आवश्यक है ?
    नोनी सुरक्षा योजना में आवेदन के लिए यह शर्तें हैं: बेटी का जन्म 1 अप्रैल 2014 या उसके बाद हुआ हो। आवेदनकर्ता छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो। 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्रा की उम्र 18 साल या इससे कम हो।
  3. नोनी सुरक्षा योजना के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है ?
    नोनी सुरक्षा योजना के लिए आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgwed.gov.in पर किया जा सकता है। वेबसाइट पर "हमारे बारे में" कैटेगरी में जाकर "कार्यक्रम और योजनाएं" विकल्प पर क्लिक करना होगा, फिर "नोनी सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म" का चयन कर फॉर्म भरना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

Tags:
  • CG News
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • 12वीं
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
  • छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग
  • Chhattisgarh Women and Child Development Department
  • नोनी स्कीम छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान