सगाई से दो दिन पहले हनी ट्रैप में फंसा युवक, खेत में बुलाकर युवती ने किया कांड...

Harrison Masih | Published:
Share
young man trapped in honey trap girl kidnapped boy chattisgarh the sootr
young man trapped in honey trap girl kidnapped boy chattisgarh the sootr

जांजगीर-चांपा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक को सगाई के दो दिन पहले हनी ट्रैप में फंसा लिया गया। पीड़ित युवक किशन साहू निवासी बसंतपुर, की सोशल मीडिया पर आयशा बेगम नाम की महिला से दोस्ती हुई थी।

जांजगीर-चांपा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को सगाई के दो दिन पहले हनी ट्रैप में फंसा लिया गया। पीड़ित युवक किशन साहू (26), निवासी बसंतपुर, की सोशल मीडिया पर आयशा बेगम (उर्फ अन्नू, अस्मिता साहू) नाम की महिला से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने पर महिला ने किशन को 12 जून की रात खेत में मिलने बुलाया, लेकिन यह मुलाकात एक साजिश थी।

ये खबर भी पढ़ें... हनी ट्रैप खुलासे पर डीके शिवकुमार ने साधी चुप्पी, 48 विधायकों के शिकार की कहानी

खेत में बुलाकर की ब्लैकमेलिंग

किशन जब खेत में पहुंचा तो वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। महिला और दोनों युवकों ने मिलकर किशन को बंधक बना लिया और उसी के मोबाइल से उसके पिता को कॉल किया। कॉल में धमकी दी गई कि किशन को लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है, अगर 17 लाख रुपए नहीं दिए गए तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे।

पिता की सतर्कता से बची जान

किशन के पिता बुधराम साहू को जैसे ही कॉल आया, उन्होंने तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम तुरंत सक्रिय हुई और आरोपियों के बताए स्थान पर दबिश दी।

ये खबर भी पढ़ें... हनी ट्रैप के वीडियो में कौन नेता-अधिकारी, अब होंगे खुलासे, विशेष कोर्ट से आरोपियों पर चार्ज तय

मकान से युवक बरामद, आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने पहरिया के पास खेतों में स्थित एक मकान में किशन को सकुशल बरामद कर लिया। इसी दौरान महिला और दो पुरुष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक बाइक और दो स्कूटी जब्त की गई हैं।

तीन दिन की दोस्ती में जाल बिछाया

पुलिस जांच में सामने आया कि आयशा बेगम और किशन की दोस्ती महज तीन दिन पुरानी थी। पहले फेसबुक से दोस्ती हुई, फिर नंबर एक्सचेंज कर WhatsApp पर बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान महिला ने किशन को बहला-फुसलाकर मिलने बुलाया और साजिश रची गई।

पकड़े गए आरोपी:

अभय कुमार सूर्यवंशी (22) - निवासी भोजपुर

आयशा बेगम उर्फ अन्नू/अस्मिता साहू (26) - निवासी चांपा

एक आरोपी फरार, जिसकी तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... हनी ट्रैप कांड का खुलासा करने वाले इंजीनियर हरभजन सिंह का निधन

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 140(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इस गिरोह ने पहली बार ऐसा अपराध किया है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाने की इनकी योजना पहले से थी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती करने में सतर्क रहें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

ये खबर भी पढ़ें... हनी ट्रैप में फंसा BHEL अधिकारी, वीडियो बनाकर स्क्रैप ठेकेदार ने ऐंठे लाखों रुपए, जानें कैसे शिकार बना अफसर

हनी ट्रैप में फंसा युवक | युवक को किया किडनैप | जांजगीर चांपा में हनी ट्रैप | honeytrap scandal | Chattisgarh News

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chattisgarh News
  • honeytrap scandal
  • हनी ट्रैप में फंसा युवक
  • युवक को किया किडनैप
  • जांजगीर चांपा में हनी ट्रैप
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?