युवाओं ने जैसे ही नौकरी का सवाल किया तो नौ दो ग्यारह हो लिए मंत्री जी

Kanak Durga Jha | Jan 20, 2025, 09:35 IST
Share
youth asked about jobs Minister OP Choudhary left without answering
youth asked about jobs Minister OP Choudhary left without answering

मंत्री ओपी चौधरी के पास युवाओं के सवालों का जवाब ही नहीं है। छात्रों ने भर्ती निकालने को लेकर ओपी चौधरी से सवाल किया लेकिन, मंत्री जी जवाब दिए बिना ही वहां से चले गए।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पास युवाओं के सवालों का जवाब ही नहीं है। एग्रीकल्चर पासआउट छात्रों ने भर्ती निकालने को लेकर ओपी चौधरी से सवाल किया लेकिन, मंत्री जी जवाब दिए बिना ही वहां से चले गए। दरअसल, अंबिकापुर में स्वामित्व योजना की शुरुआत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए थे।

धरने पर बैठी महिला B.Ed सहायक शिक्षकों के साथ पुलिस ने की बर्बरता

छात्रों ने किया हंगामा

इसी दौरान छात्रों ने अपने सवालों ने मंत्री ओपी चौधरी को घेर लिया। एग्रीकल्चर पासआउट छात्रों ने कृषि विभाग में भर्ती को लेकर सवाल उठाया। छात्रों के इन सवालों का मंत्री के पास कोई जवाब नहीं था। वे जवाब दिए बिना ही वहां से चले गए। बता दें कि 8 सालों से एग्रीकल्चर और हार्टीकल्चर में पद नहीं निकले हैं। इससे एग्रीकल्चर के छात्रों को नुकसान हो रहा है।

CG Breaking : मासूम के गले में फंसा चायनीज मांझा, एक झटके में मौत

भर्ती के इंतजार में छात्र

8 सालों से भर्ती नहीं निकलने से छात्र परेशान हैं। एग्रीकल्चर पासआउट छात्र 8 साल से इसी इंतजार में हैं कि कृषि विभाग में भर्ती प्रक्रिया निकलेगी लेकिन, छात्रों को हर बार निराशा ही हाथ लगी। इससे परेशान होकर छात्रों ने 2025 के भर्ती कैलेंडर में कृषि विभाग को भी शामिल करने की मांग की है। हालांकि जब छात्रों ने इसे लेकर ओपी चौधरी से सवाल किया तो मंत्री बिना जवाब दिए ही वहां से चले गए।

जज आकांक्षा भारद्वाज सेवा से बर्खास्त, हाईकोर्ट के आदेश पर निकाला

FAQ

  1. एग्रीकल्चर पासआउट छात्रों ने ओपी चौधरी से क्या सवाल किए?
    छात्रों ने कृषि विभाग में पिछले 8 सालों से कोई भर्ती न निकलने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी पूछा कि 2025 के भर्ती कैलेंडर में कृषि विभाग को शामिल क्यों नहीं किया गया।
  2. ओपी चौधरी ने छात्रों के सवालों पर क्या प्रतिक्रिया दी?
    ओपी चौधरी ने छात्रों के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया और बिना प्रतिक्रिया दिए वहां से चले गए, जिससे छात्रों में और अधिक निराशा और आक्रोश उत्पन्न हुआ।
  3. छात्रों की मुख्य मांगें और परेशानियां क्या हैं?
    कृषि और बागवानी विभाग में 8 सालों से भर्ती न निकलने के कारण एग्रीकल्चर पासआउट छात्रों का करियर प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने 2025 के भर्ती कैलेंडर में कृषि विभाग को शामिल करने की मांग की है। बिना भर्ती के छात्रों को नौकरी के अवसर नहीं मिल रहे, जिससे उनका भविष्य अनिश्चित हो गया है।
MLA कवासी लखमा के CA पर लटकी तलवार, ये 2 अफसर भी हो सकते हैं गिरफ्तार

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी
  • cg news update
  • cg news hindi
  • छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ मंत्री ओपी चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा