रामलला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल एक्सप्रेस से कर सकते हैं यात्रा, इंदौर से उज्जैन होते हुए भोपाल होते हुए पहुंचेगी अयोध्या

BP Shrivastava | Feb 04, 2024, 16:21 IST
Share
रामलला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल एक्सप्रेस से कर सकते हैं यात्रा, इंदौर से उज्जैन होते हुए भोपाल होते हुए पहुंचेगी अयोध्या
रामलला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल एक्सप्रेस से कर सकते हैं यात्रा, इंदौर से उज्जैन होते हुए भोपाल होते हुए पहुंचेगी अयोध्या

आपको भी यदि इंदौर, रतलाम, उज्जैन और भोपाल से अयोध्या के रामलला के दर्शन को जाना है तो आस्था स्पेशल एक्सप्रेस से यात्रा कर सकते हैं। यह ट्रेन 4 फरवरी को इंदौर से चलकर अयोध्या पहुंचेगी।

BHOPAL. आपको भी यदि इंदौर, रतलाम, उज्जैन और भोपाल से अयोध्या के रामलला के दर्शन को जाना है तो आस्था स्पेशल एक्सप्रेस से यात्रा कर सकते हैं। इंदौर से सीधे अयोध्या के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 4 फरवरी से कर रहा है। यह ट्रेन रतलाम होकर अयोध्या जाएगी।

संत हिरदाराम नगर भी आएगी ट्रेन

स्पेशल एक्सप्रेस इंदौर से रविवार रात्रि 7.20 बजे ट्रेन चलेगी। 9.20 बजे रतलाम से होते हुए संत हिरदाराम नगर (भोपाल) दूसरे दिन सुबह 3.05 बजे पहुंचकर रात्रि 17.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में 6 फरवरी को अयोध्या से रात्रि 9.30 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 5.55 बजे रतलाम होकर रात्रि 8.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन इंदौर से 10, 17, 24 फरवरी और अयोध्या से 6, 12, 19 व 26 फरवरी को चलेगी।

यह रहेगा शेड्यूल

आस्था स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर से रात्रि 19.20 बजे चलकर फतेहाबाद 19.54 बजे, रतलाम 21.20 बजे, नागदा 22.20 बजे, उज्जैन 23.25 बजे, संत हिरदाराम नगर सुबह 3.05 बजे, बीना 5.58 बजे पहुंचकर रात्रि 17.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अयोध्या से 6 फरवरी को रात्रि 21.30 बजे रवाना होगी। 7 फरवरी की सुबह बीना 9.28 बजे, संतहिरदाराम नगर दोपहर 12.50 बजे, उज्जैन 16.10 बजे, नागदा 17.17 बजे, रतलाम 17.55 बजे, फतेहाबाद 19.25 बजे आकर इंदौर रात्रि 20.10 बजे पहुंचेगी।

पूरी यात्रा में 1117 किमी की दूरी तय करेगी ट्रेन

इंदौर से अयोध्या के लिए यह ट्रेन 1117.21 किमी दूरी तय करेगी। इस दूरी को तय करने में आस्था स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को 22.10 घंटे लगेंगे।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Aastha Special Express
  • special train from Indore to Ayodhya
  • special train for Ramlala darshan
  • train going to Ayodhya will pass through Ujjain-Bhopal
  • आस्था स्पेशल एक्सप्रेस
  • अयोध्या के लिए इंदौर से स्पेशल ट्रेन
  • रामलला दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन
  • अयोध्या जाने वाली ट्रेन उज्जैन-भोपाल से गुजरेगी
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन