अतिथि शिक्षक से शिक्षक ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
Sanjay Gupta | Dec 13, 2024, 15:35 IST
athithi
इंदौर लोकायुक्त की भ्रष्ट सरकारी सेवकों के खिलाफ लगातार छापामार कार्रवाई जारी है। अब अलीराजपुर में एक अतिथि शिक्षक से नौकरी से हटाने की धमकी देकर हर साल 10 हजार की रिश्वत फिक्स करने का मामला सामने आया है।
इंदौर लोकायुक्त की भ्रष्ट सरकारी सेवकों के खिलाफ लगातार छापामार कार्रवाई जारी है। अब अलीराजपुर में एक अतिथि शिक्षक से नौकरी से हटाने की धमकी देकर हर साल 10 हजार की रिश्वत फिक्स करने का मामला सामने आया है। इसमें लोकायुक्त ने रंगे हाथों जन शिक्षक को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने संबंधी आदेश के तहत दल बनाकर छापा मारा गया।
इंदौर में महिला भिखारी की एक हफ्ते की कमाई 75 हजार रुपए
आवेदक खीमा अजनार एक अतिथि शिक्षक के रूप में प्राथमिक शाला तडवी फलिया, ग्राम बावड़ी अलीराजपुर में पदस्थ हैं। आरोपी मनीष भावसार द्वारा 26 नवंबर को आवेदक के स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कम बच्चे होना बताकर नौकरी से निकालने का को बोला गया। साथ ही कहा कि नौकरी पर रहना हो तो मुझे हर साल 10 हजार रुपए देने होंगे। यदि यह नहीं दोगे तो मैं नौकरी से हटवा दूंगा। नौकरी से हटाने की धमकी देकर मनीष भावसार के द्वारा आवेदक से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी।
ये भ्रष्टाचारी, रोक सको तो रोक लो...MP में 1 साल में 400 घूसखोर पकड़ाए
जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर से की गई। शिकायत सही पाई जाने से 13 दिसंबर को ट्रैप दल बनाकर जन शिक्षा केंद्र उदयपुर में जन शिक्षक मनीष भावसार को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
यह है आवेदक और आरोपी
लोकायुक्त में शिकायत खीमा अजनार ने दर्ज कराई थी। ये एक अतिथि शिक्षक के रूप में प्राथमिक शाला तडवी फलिया, ग्राम बावड़ी फलिया में पदस्थ हैं। इस शिकायत में आरोपी मनीष भावसार, जो कि एक माध्यमिक शिक्षक के रूप में जन शिक्षा केंद्र, उदयगढ़, जिला अलीराजपुर में कार्यरत हैं, उन्हें पकड़ लिया गया है।
क्या है मामला?
ये भ्रष्टाचारी, रोक सको तो रोक लो...MP में 1 साल में 400 घूसखोर पकड़ाए
इसकी शिकायत हुई एसपी को
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari