मंत्रालय के पास तैयार होगा हाईब्रिड सबस्टेशन, फॉल्ट की समस्या खत्म
Siddhi Tamrakar | Dec 31, 2024, 15:00 IST
mp 1st hybrid substation
मध्य प्रदेश में पहली बार 132 केवी क्षमता का गैस इंसुलेटेड इनडोर सब स्टेशन बनाया जाएगा, जो अपनी अनूठी डिजाइन और हाइब्रिड लाइन के वजह से राज्य का पहला हाइब्रिड सब स्टेशन बनेगा।
मध्य प्रदेश में पहली बार 132 केवी क्षमता का गैस इंसुलेटेड इनडोर सब स्टेशन बनाया जाएगा, जो अपनी अनूठा डिजाइन और हाइब्रिड लाइन के वजह से राज्य का पहला हाइब्रिड सब स्टेशन बनेगा। यह सब स्टेशन भोपाल स्थित मंत्रालय के पास बनेगा और इसकी बिजली सप्लाई सिस्टम को तीन तरह से बिछाया जाएगा।
इस हाइब्रिड लाइन को सपोर्ट करने के लिए पारंपरिक खंभों के साथ-साथ सड़क के डिवाइडर के बीच मोनो पोल लगाए जाएंगे। मंत्रालय के पास इस सब स्टेशन तक 132 केवी कैपेसिटी की डबल सर्किट एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइन अंडरग्राउंड होगी, जिससे बिजली की सप्लाई प्रणाली सुरक्षित और मजबूत होगी।
इस प्रोजेक्ट का कांस्ट्रक्शन हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग कंपनी कर रहा है और यह कंपनी अगले 35 सालों तक सब स्टेशन का मेंटेनेंस भी करेगी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि ये एक्सपेरिमेंट प्रदेश में पहली बार किए जा रहे हैं।
नया सब स्टेशन बनने से मंत्रालय, सतपुड़ा, विंध्याचल, विधानसभा, 74 बंगले, मालवीय नगर और दूसरे वीआईपी इलाकों में बिजली सप्लाई की स्थिरता सुनिश्चित होगी। इसके निर्माण के बाद इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और फॉल्ट की स्थिति में कमी आएगी।
यह सब स्टेशन वर्ष 2060 तक की बिजली जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इससे राज्य के प्रमुख क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बेहतर होगी, और आगामी दशकों तक बिजली आपूर्ति की स्थिरता सुनिश्चित होगी।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
हाइब्रिड लाइन का इस्तेमाल
भोपाल के गांव मुगालिया छाप में 220 केवी कैपेसिटी के एक्स्ट्रा हाई टेंशन सब स्टेशन से 50 किलोमीटर (सर्किट) लाइन बिछाई जाएगी। इसमें साधारण खंभों, मोनो पोल और अंडरग्राउंड लाइन का इस्तेमाल होगा, जिससे इसे "हाइब्रिड लाइन" कहा जाएगा। यह सिस्टम सब स्टेशन में फॉल्ट की संभावना को कम से कम कर देगा और इसके बनने के बाद क्षेत्र में बिजली सप्लाई की स्थिरता (Stability) बढ़ेगी।
मोनो पोल और अंडरग्राउंड लाइनों का निर्माण
सब स्टेशन का कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस
वीआईपी इलाकों में पावर सप्लाई की स्थिरता
2060 तक की बिजली सप्लाई की योजना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari