2013 बैच के IFS अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Sourabh Bhatnagar | Feb 05, 2026, 14:54 IST
Share
2013 batch ifs officer vipin kumar patel resigns
2013 batch ifs officer vipin kumar patel resigns

मध्य प्रदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक युवा अधिकारी ने अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। इससे प्रशासनिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। क्या है पूरा मामला... चलिए जानते हैं

2013 बैच के IFS अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने बिना शर्त अपना इस्तीफा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख, मध्य प्रदेश को सौंप दिया है।

विपिन कुमार पटेल वर्तमान में जबलपुर में संभागीय वन अधिकारी (DFO), वर्किंग प्लान के पद पर तैनात थे। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का जिक्र किया है।

63b3e8c1-a06
63b3e8c1-a06

इस्तीफा जल्द स्वीकार किया जाए: पटेल

अपने इस्तीफे में आईएफएस विपिन कुमार पटेल ने कहा वे 4 फरवरी 2026 से ही अपनी सेवा से मुक्त होना चाहते हैं। बता दें कि उन्होंने इस्तीफा 4 फरवरी को दिया था और खबर आज 5 फरवरी को आई है।

उन्होंने अपने पत्र में विभाग से अनुरोध किया है कि उनके इस्तीफे को जल्दी स्वीकार किया जाए। इस इस्तीफे की एक कॉपी मध्य प्रदेश शासन के वन सचिव को भी भेजी गई है।

केंद्र सरकार लेगी फैसला

IFS Vipin Kumar Patel का करियर काफी अहम रहा है। जबलपुर से पहले वे रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर जैसे जिलों में डीएफओ के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बता दें कि भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अखिल भारतीय सेवा होती है। इसलिए कैडर नियंत्रण का अंतिम अधिकार केंद्र सरकार के पास रहता है।

अब पटेल के इस्तीफे की प्रक्रिया राज्य स्तर से केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही उनकी सेवा समाप्ति को आधिकारिक माना जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

आईपीएस अभिषेक तिवारी का सीक्रेट प्लान, इस्तीफा देने के बाद ऐसे मजबूत करेंगे Make in India

आईपीएस अभिषेक तिवारी का इस्तीफा, वीरता पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित

आखिर डॉक्टर महेश मंगल को जाना ही पड़ा, इस्तीफा हुआ मंजूर, लंबे समय से थे विवादों में

एमपी में तीन IAS अफसरों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सिया मामले में कोर्ट ने दिखाई सख्ती, छह अप्रैल को सुनवाई

Tags:
  • भारतीय वन सेवा
  • DFO
  • भारतीय वन सेवा (आईएफएस)
  • आईएफएस विपिन कुमार पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज