27 फीसदी ओबीसी आरक्षण केस हाईकोर्ट में फिर से मामला भेजने की उठी बात, अब आज होगी सुनवाई, शासन ने समय मांगा

Sanjay Gupta | Published:
Share
27-percent-OBC-reservation-case-high-court-referral-supreme-court-hearing-9-october
27-percent-OBC-reservation-case-high-court-referral-supreme-court-hearing-9-october

मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान शासन ने एक दिन का समय मांगा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने 9 अक्टूबर को सुनवाई की तारीख तय करने की बात की।

मप्र की राजनीति के सबसे बड़े 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की होने वाली अहम सुनवाई के दौरान पहले ही शासन ने एक दिन का समय मांग लिया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इसे 9 अक्टूबर को सुना जाए तो बेहतर होगा। लेकिन इसी दौरान पांच मिनट तक विविध अधिवक्ताओं ने बात रखी और अहम मुद्दा उठाया। मेहता ने इसमें बार-बार अगले दिन (9 अक्टूबर) की सुनवाई की बात रखी, जबकि अन्य पक्ष सुनवाई के लिए इसमें तैयार थे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने 9 अक्टूबर को सुनवाई की बात कही और सभी से कहा कि वह अपनी बात अब अगली सुनवाई में रखें।

क्यों ना हाईकोर्ट में फिर भेजा जाए केस

इस मामले में यह बात सुप्रीम कोर्ट बेंच की ओर से ही उठी कि क्यों ना मुद्दे को फिर एमपी हाईकोर्ट भेजा जाए। बेंच ने कहा कि क्योंकि आरक्षण पूरी तरह से राज्य से जुड़ा मामला है, वहां की टोपोग्राफी क्या है, जनसंख्या क्या है, क्या स्थानीय मुद्दे हैं, यह इन सभी से लिंक है और इस पर राज्य हाईकोर्ट सुनवाई कर सकता है।

इस पर यह बात भी आई

वहीं यह बात भी अधिवक्ताओं ने इस मुद्दे पर रखी कि ट्रांसफर याचिकाएं हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में आ चुकी हैं। हाईकोर्ट ने इसमें अंतरिम आदेश दिए हुए हैं। इसलिए मामला यहां आया है। वहीं छत्तीसगढ़ में दी गई अंतरिम राहत की भी बात कही गई। इस पर यह पक्ष भी रखा गया कि वहां यह अंतरिम राहत इसलिए दी गई क्योंकि कुछ भर्ती प्रक्रिया चालू थी और वह पूरी होने तक के लिए ही राहत दी गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मराठा मामला, बिहार मामला हो या राजस्थान का मामला हो वहां नहीं दिया है। यह भी कहा गया कि आज हर हाईकोर्ट में इस तरह की रिट पिटीशन लगी हुई है। इन सभी बातों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसमें 9 अक्टूबर को सुनवाई की बात कही और सभी से कहा कि वह अपनी बात अब अगली सुनवाई में रखें।

ओबीसी आरक्षण से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर किस तरह 6 साल सोती रही सरकार, ऐसे मामले पर टलता रहा फैसला

ओबीसी वेलफेयर के अधिवक्ताओं ने ये कहा

ओबीसी वेलफेयर कमेटी की ओर से अधिवक्ता वरूण ठाकुर ने कहा कि आज सुनवाई थी लेकिन मप्र सरकार ने फिर समय मांगा, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति ली और कहा कि फिर दिवाली छुट्टी आ जाएगी। हमारे पास अन्य अहम केस भी हैं, तो क्यों ना इसे आप हाईकोर्ट में ही ले जाएं, बार-बार आप समय मांग रहे हैं।

हम इसे अगले सप्ताह नहीं सुनेंगे, कल रखा जाएगा। अधिवक्ता रामेश्वर ठाकुर ने कहा कि फिर सरकार ने समय मांगा जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रूख अपनाया। यह भी कहा कि मप्र की भौगोलिक, जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए इस आरक्षण के कानून को जो एमपी सरकार द्वारा बनाया गया है। इसे हाईकोर्ट डिसाइड करे। ठाकुर ने कहा कि हाल ही में तेलंगाना मामले में भी यही कहा कि आरक्षण को लेकर स्टेट हाईकोर्ट डिसाइड करें।

सुप्रीम कोर्ट में यह हुई बात

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट इस मामले में सुनवाई करें और जो अंतरिम आर्डर हुए हैं उसे हम खारिज कर दें और हाईकोर्ट फिर इस मामले में विचार करे। इस पर अधिवक्ताओं ने कहा कि 90 अंतरिम आदेश पास हैं और ट्रांसफर याचिकाएं यहां सुप्रीम कोर्ट आ चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम कह रहे हैं कि हाईकोर्ट में आप सभी जाएं और वहां फिर से इस मुद्दे पर विचार किया जाए।

अधिवक्ता ने कहा कि रिट पिटीशन हमने एक्ट और 27 फीसदी आरक्षण के खिलाफ लगाई और अंतरिम आर्डर हुए और फिर सुप्रीम कोर्ट में केस आया। हर राज्य में यह रिट पिटीशन लग रही है और हाईकोर्ट में है। अधिवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इसलिए अंतरिम राहत दी क्योंकि वहां कुछ भर्ती प्रोसेस में थी और वह पूरी हो जाएं। आरक्षण 50 फीसदी को क्रॉस कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कल इस पर सुनवाई करेंगे और प्रैक्टिकली तरीके से इसे देखेंगे। हर राज्य देख सकता है कि वहां स्थानीय मुद्दे क्या हैं, टोपोग्राफी क्या है, जनसंख्या क्या है।

अंतरिम आर्डर वेकेट हुआ तो क्या मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण

सुप्रीम कोर्ट ने जो बात कही है कि यदि बेंच अंतरिम आर्डर वेकेट कर दे और हाईकोर्ट को फिर सुनवाई करने दे। जानकारों के अनुसार यदि यह अंतरिम आर्डर हटता है तो फिर मप्र में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण (27 percent OBC reservation case) का रास्ता साफ हो सकता है क्योंकि हाईकोर्ट के आदेश से ही मप्र में 27 फीसदी आरक्षण पर रोक है। सरकार भी यही चाहती है कि कैसे भी करके अंतरिम राहत मिल जाए, जिससे वह केस में ओबीसी वर्ग को दिखा सके कि यह आरक्षण उन्होंने दिलाया है और 13 फीसदी पद भी अनहोल्ड करके तत्काल भर्ती की जा सके। इस पूरे मामले में अब 9 अक्टूबर अहम हो गया है कि सुप्रीम कोर्ट क्या हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को हटाती है और हटाती है तो क्या तत्काल 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू हो जाएगा। इन सवालों के जवाब सुप्रीम कोर्ट के लिखित आदेश से ही मिलेंगे।

हम नहीं जानते इसका क्या असर होगा- शासन

इस सुनवाई के दौरान जब यह बात चल रही थी तब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि इस मामले का क्या असर होगा। इसलिए बेहतर है कि इसमें सुनवाई आगे बढ़ाई जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस पर हम 9 अक्टूबर को प्रैक्टिकली रूप से केस को सुनेंगे।



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • 27 percent OBC reservation case
  • एमपी हाईकोर्ट
  • एमपी सरकार
  • मप्र सरकार
  • दिवाली
  • ओबीसी आरक्षण
  • सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता
  • 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर