मुरैना में ट्रैक्टर समेत उफनती नदी में बहे 3 लोग, रपटे को पार करते समय हुआ हादसा

Sourabh Bhatnagar | Sept 13, 2024, 16:18 IST
Share
ट्रैक्टर
ट्रैक्टर

मुरैना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नदी पर बने एक रपटे को पार करते समय ट्रैक्टर सवार 3 लोग नदी में बह गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के मुरैना में उफनती नदी के रपटे को पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 3 लोगों के बहने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, एक शख्स को आसपास के लोगों ने बचा लिया है लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण 2 लोग बह गए हैं। लापता दोनों लोगों की तलाश जारी है। वहीं, मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें...मंदसौर में बाइक समेत नदी में बहा परिवार, बचाने कूदे 2 युवक भी डूबे

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह घटना कैलारस के खेड़कलां गांव की है। खेड़कलां गांव के पास झुण्डपुरा के रास्ते पर बरसाती नदी है जो जिले में इन दिनों अधिक बारिश होने के चलते उफान पर है। नदी के रपटे के ऊपर से पानी तेजी से बह रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 3 लोग नदी को पार कर रहे थे लेकिन नदी के तेज बहाव में ट्रैक्टर बहने लगा। इस दौरान तीनों लोग भी नदी में बहने लग गए। आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह उनमें से एक शख्स को बचा लिया लेकिन दो अन्य लोग नदी में बह गए। फिलहाल दोनों लापता लोगों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें...MP Monsoon Update : मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, डबरा में बाढ़ से हालात गंभीर, 400 लोग फंसे

बीते दिनों मंदसौर में भी हुआ था ऐसा हादसा

बीते दिनों मंदसौर जिले के नाहरगढ़ में शिवना नदी पर बने एक पुल को पार करते समय बाइक सवार दंपति और उनके दो बच्चे नदी में बह गए थे। उस दौरान दंपति और उनके बच्चों को बचाने नदी में कूदे 2 युवक भी डूब गए थे। बाद में स्थानीय लोगों ने किसी तरह एक बच्ची और एक युवक को बचा लिया था।

आपको बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने 15 सितंबर से बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक नया सिस्टम सक्रिय होने की भविष्यवाणी की है, जिसका असर 16 सितंबर से प्रदेश में दिखेगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार, 'वर्तमान सिस्टम उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की ओर बढ़ चुका है, लेकिन ग्वालियर-चंबल और जबलपुर संभाग में इसका प्रभाव अगले 24 घंटे तक रहेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मौसम
  • Morena
  • मुरैना की खबर
  • Accident in Morena
  • मुरैना की खबरें
  • मुरैना क्राइम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं