धीरेंद्र शास्त्री के घर के पास से तीन हथियारबंद गिरफ्तार, उठे सवाल

Raj Singh | Published:
Share
baba.
baba.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के घर के पास से तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया है। इन युवकों के पास से 2 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

मध्य प्रदेश के छतरपुर से बड़ी खबर आ रही है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के घर के पास से तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया है। खबरों के मुताबिक इन युवकों के पास से 2 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अन्नपूर्णा के पास घूम रहे तीन लोगों से जब ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने कारण पूछा तो उनमें से एक ने समिति सदस्य पर पिस्टल तान दी। हालांकि, समिति सदस्यों ने उन्हें पकड़ लिया।

पकड़े गए युवकों का नाम

पकड़े गए तीनों युवकों के नाम कुंजबिहारी पटेल, मवीर खार और पुष्पेंद्र पटेल हैं। बमीठा टीआई मोहन सिंह के मुताबिक इनमें से दो का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बता दें कि हाल ही में पटाखों पर दिए गए बयान को लेकर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी चर्चा में हैं।

सुतली बम रख देंगे...धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के मौलाना

बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा था?

दरअसल, कुछ लोग दिवाली के मौके पर पटाखे न जलाने की सलाह दे रहे हैं, जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि यह देश का दुर्भाग्य है कि जब भी हिंदू धर्म की बात आती है तो लोग हमारे त्योहारों पर सवाल उठाने लगते हैं। कभी कानून की बात होती है तो कभी प्रतिबंध की। उन्होंने आगे कहा था कि हमने कल एक खबर देखी कि दिवाली पर दीयों में इतना तेल और घी जलाया जाता है। अगर इसे गरीबों में बांट दिया जाए तो अच्छा होगा। अब हम महामूर्खानंद को बताना चाहते हैं कि इस देश में बकरीद भी होती है।

Dhirendra Krishna Shastri पटाखे बैन करने पर भड़के | दे डाली नसीहत

दोपक्षीय बात करने वालों पर रख देंगे सुतली बम- धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा था कि बकरीद भी बंद होनी चाहिए। लाखों रुपए में जो बकरे कुर्बान होते हैं, उस पैसे को गरीबों में बांट दें। इससे जानवरों पर हिंसा भी रुकेगी। बागेश्वर बाबा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा था कि लोग दिवाली के पटाखों पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन हैप्पी न्यू ईयर के नाम पर फोड़े जाने वाले पटाखों पर कोई सवाल नहीं उठाता। दोपक्षीय बात करने वालों पर सुतली बम रख देंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • Dhirendra Shastri
  • छतरपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • संदिग्ध
  • छतरपुर न्यूज हिंदी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर