8वीं पास युवक ने बनाया नेत्रहीनों के लिए अनोखा चश्मा,जानें क्या है खास
VIKASH TRIVEDI | Feb 22, 2024, 16:17 IST
युवक ने अंधों को दी आंख
चश्मे की खास बात ये है कि इसे लगाकर नेत्रहीन व्यक्ति कहीं भी आ-जा सकता हैं, इसमें सेंसर लगा हुआ है, इसकी मदद से दृष्टिहीन के सामने किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत आती है, तो उसमें लगे सेंसर से आवाज आने लगती है, जिससे दिव्यांग अपना रास्ता बदल लेता है
BHOPAL: मन में दृढ़ संकल्प और करने की इच्छा हो तो कोई काम नामुमकिन नहीं होता, इसी बात को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh )के अमन कालरा (21) ने साबित कर दिखाया है। खरगोन जिले के एक छोटे से गांव बांसवा में रहने वाले अमन ने नेत्रहीन ( Blind )दिव्यांगों को होने वाली दिक्कतों से निजात पाने के लिए एक ऐसा चश्मा बनाया है, जिसमें नेत्रहीन दिव्यांगों ( handicapped ) को चलने में होने वाली दिक्कत को दूर कर दिया है। मन में आया कि एक ऐसा चश्मा बनाया जाए, जिसके सहारे नेत्रहीन दिव्यांगों के सामने आने वाले खतरे को पहले ही भांप लें और सतर्क हो जाएं, उन्हें किसी के सहारे के मोहताज न होना पड़े और वह अपने दिनचर्या की जरुरतों को आसानी से पूरा कर सकें।
वाहन देखते ही चश्मे से आने लगती है आवाज
अमन की दृढ़ इच्छा शक्ति ने एक ऐसा स्मार्ट चश्मा बनाया, जिसकी सहायता से नेत्रहीन खतरे को पहले ही महसूस कर लेंगे और सचेत हो जाएंगे। इस चश्मे की खास बात ये है कि इसे लगाकर नेत्रहीन व्यक्ति कहीं भी आ-जा सकता हैं, इसमें सेंसर लगा हुआ है, इसकी मदद से दृष्टिहीन के सामने किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत आती है, तो उसमें लगे सेंसर से आवाज आने लगती है, जिससे दिव्यांग अपना रास्ता बदल लेता है, अगर कोई गड्ढा या कोई वाहन सामने आता है तो सेंसर से आवाज आने लगेगी ताकि दिव्यांगजन आसानी से सचेत होकर अपना रास्ता बदल सके, इस स्मार्ट चश्मे से 13 फीट तक की दूरी कवर होती है, इससे नेत्रहीन को संभलने का मौका मिल जाता है, इसमें लगी बैटरी दस से पंद्रह घंटे तक चार्ज रहेगी।
जुगाड़ से बनाया स्मार्ट चश्मा
अमन के मुताबिक नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए तैयार किए गए इस स्मार्ट चश्मे में ज्यादा महंगी चीजों की आवश्यकता नहीं पड़ी है, और यह बहुत सस्ता भी है। जुगाड़ से आर्ड्यूनो, अल्ट्रासोनिक सेंसर, बझर एवं बैटरी की सहायता से चश्मे को तैयार किया है।
अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे दृष्टिहीन
अमन का कहना है कि चश्मा दृष्टीहीन लोगों के लिए बनाया है, इसके सामने कोई भी ऑब्जेक्ट आने पर सेंसर से संकेत मिल जाएगा और चश्मा लगाने वाले सचेत हो जाएंगे, आर्ड्यूनो, अल्ट्रासोनिक सेंसर, बझर एवं बैटरी की सहायता से चश्मे को तैयार किया है, वाहन जैसे-जैसे नजदीक आएगा, वैसे-वैसे बीप तेजी से बढ़ते जाती है, मेरा उद्देश्य है कि दृष्टिहीन व्यक्ति भी अपनी जिंदगी के सारे काम खुद कर सके और वह किसी पर बोझ न बने, इसके लिए मैंने इस स्मार्ट चश्मे का बनाया है।
ये खबर भी पढ़िए...
https://thesootr.com/state/chhattisgarh/home-minister-shah-reaches-chhattisgarh-will-hold-public-meeting-in-janjgir-kondagaon-3918707
देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखता है अमन
8वीं तक पढ़े अमन कालरा ने पैसों के कारण पढ़ाई छोड़ दी और अब पिता के साथ हाथ बटा रहा है, समय मिलने पर कुछ नया करते रहता है, पिता करही में एक ढ़ाबे पर कुक का काम करते हैं, गरीबी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाया। अमन देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखता है, लेकिन बीच में गरीबी व उच्च शिक्षा नहीं होने से हताश नजर आता है, लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मदद की आस है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari