मध्य प्रदेश की बेटी आरती सोंती ने रचा इतिहास, 6 महीने में मिलीं 6 सरकारी नौकरियां
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 15, 2025, 15:45 IST
Arti Sonti
शाजापुर निवासी आरती सोंती ने मात्र छह महीनों में 6 अलग-अलग सरकारी पदों पर चयनित होकर मिसाल कायम की है। 21 साल की आरती कई युवाओं के लए प्रेरणा बन चुकी हैं।
MP News : शाजापुर निवासी आरती सोंती ने वह कर दिखाया है, जो कई युवा सपने में भी नहीं सोच पाते। मात्र 21 वर्ष की उम्र में आरती ने बीते छह महीनों में 6 अलग-अलग सरकारी पदों पर चयनित होकर मिसाल कायम की है। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के और पहले प्रयास में ही यह उपलब्धियां हासिल कीं। ये भी पढ़ें ESIC Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, 70 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी आरती सोंती पूर्व राज्यमंत्री स्व. भगवानसिंह सोंती की पोती और एडवोकेट अमरसिंह सोंती की बेटी हैं। उनके भाई एडवोकेट अमितसिंह सोंती ने बताया कि आरती ने अपने माता-पिता के सहयोग और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया। उनका कहना है कि आरती की मेहनत, आत्मनिष्ठा और समर्पण सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी में क्या होता है पे-स्केल, किस स्केल पर कितनी मिलती है सैलरी, जानें सबकुछ आरती की
आरती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए बताया कि उन्होंने कोचिंग के बजाय सेल्फ-स्टडी को अपनाया और इसके लिए एक स्पष्ट रणनीति के साथ पढ़ाई की। उनका मानना है कि अगर योजना सही हो और मेहनत सच्ची, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं। आत्म निर्भरता और समर्पण ही मेरे सफलता मंत्र रहे हैं और इसी से मैंने बिना कोचिंग के पहले प्रयास में 6 सरकारी नौकरियां हासिल कीं। thesootr links
किन-किन पदों पर हुआ चयन?
आरती सोंती का हाल ही में केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित संस्था एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में वह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जूनियर असोसिएट के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले आरती न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में प्रशासनिक अधिकारी, मप्र ग्रामीण बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर, मप्र ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टेंट, बैंक ऑफ बड़ौदा में कस्टमर सर्विस असोसिएट के रूप में चयनित हो चुकी हैं। इन सभी परीक्षाओं को आरती ने अगस्त 2024 से मार्च 2025 के बीच पास किया है।
आरती पूर्व राज्यमंत्री भगवानसिंह सोंती की पोती हैं
आरती की सफलता का मंत्र
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA