अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से राहत बरकरार, आकाश विजयवर्गीय को जवाब के लिए समय

Neel Tiwari | Dec 08, 2025, 20:43 IST
Share
abhishek-banerjee-hc-relief
abhishek-banerjee-hc-relief

सांसद अभिषेक बनर्जी के गिरफ्तारी वारंट पर रोक बरकरार है। 8 दिसंबर को सुनवाई में कोर्ट ने आकाश विजयवर्गीय को समय दिया। आकाश का पक्ष आने के बाद अंतिम सुनवाई हो सकती है।

JABALPUR. बंगाल की सीएम ममता के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी को एमपी हाईकोर्ट से मिली राहत बरकरार है। जस्टिस बीपी शर्मा की बेंच ने भोपाल की MP-MLA कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक को बरकरार रखा है।

सोमवार की सुनवाई में आकाश विजयवर्गीय ने नोटिस के जवाब के लिए अतिरिक्त समय मांगा। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले में 19 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आकाश विजयवर्गीय का जवाब आने के बाद अंतिम बहस की जाएगी।

ब्राह्मण बेटियों वाले विवाद में रोहिणी घावरी की एंट्री, बोलीं- चंद्रशेखर समाज को कर रहे गुमराह

हाईकोर्ट ने दी थी अंतरिम राहत

जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की बेंच ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई की। बेंच ने गिरफ्तारी वारंट पर अंतरिम रोक लगाई। मामले को हर्ड एंड रिजर्व रखा गया। बाद में अदालत ने रोक बरकरार रखते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए। 8 दिसंबर की सुनवाई में हाईकोर्ट ने राहत कायम रखी। वारंट की कार्रवाई स्थगित रखी गई।

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से मिली राहत, गिरफ्तारी वारंट पर अंतरिम रोक

क्या है पूरा मामला?

नवंबर 2020 में अभिषेक बनर्जी ने आकाश विजयवर्गीय को “गुंडा” कहा था। इस टिप्पणी के आधार पर आकाश विजयवर्गीय ने 2021 में मानहानि का मामला दायर किया था। मामले की सुनवाई भोपाल की एमपी–एमएलए कोर्ट में चल रही है। अभिषेक बनर्जी अब तक व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने 26 अगस्त को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

सीएम ममता बनर्जी के करीबी मुकुल रॉय की विधायकी रद्द, जानें पूरा मामला

अभिषेक बनर्जी ने ली थी हाईकोर्ट की शरण

अभिषेक की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दलील दी गई कि वे टीएमसी सांसद हैं। उनके फरार होने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने निचली अदालत में व्यक्तिगत उपस्थिति से राहत का आवेदन दिया था, जिस पर विचार नहीं किया गया। साथ ही उनका कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इसलिए मानहानि का मुकदमा अनुचित है।

हाईकोर्ट से फिलहाल गिरफ्तारी वारंट पर रोक बनी हुई है। मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को तय की गई है। आगे की कार्रवाई अब आकाश विजयवर्गीय के जवाब के बाद तय होगी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • ममता बनर्जी
  • आकाश विजयवर्गीय
  • अभिषेक बनर्जी
  • जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा