निगम के 150 करोड़ के बिल घोटाले का आरोपी फरार इंजीनियर राठौर यूपी से गिरफ्तार

Pratibha ranaa | May 11, 2024, 10:25 IST
Share
Abhay Rathore
Abhay Rathore

अभय राठौर को बदलने के लिए डीसीपी पंकज पाण्डेय द्वारा कई टीम लगाई गई थी। निगम के एक ड्राइवर से राठौर ने मोबाइल नंबर बदलकर बात की। इसकी खबर पुलिस को मिली, उन्होंने मागंलिया में छापा मारा, मोबाइल की जानकारी मिली और इसके बाद टीम एटा रवाना हो गई।

संजय गुप्ता, INDORE. नगर नगर के सबसे बड़े बिल घोटाले (150 करोड़ रुपए) के मुख्य आरोपी इंजीनियर अभय राठौर ( Abhay Rathore ) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे स्पेशल पुलिस टीम ने यूपी के एटा से देर रात गिरफ्तार किया है। वह वहां अपने बेटे जयसिंह की ससुराल वालों की मदद से फरारी काट रहा था। राठौर पर 25 हजार का ईनाम घोषित था।

गिरफ्तारी के समय की बहस, बीजेपी नेताओं को बुलाया

राठौर को गिरफ्तार करने पहुंची टीम को रोकने की बहुत कोशिश की गई। राठौर ने उन्हें अपना रूआब दिखाया और पुलिस की टीम को पैसों का भी लालच दिया। लेकिन जब टीम नहीं मानी तो करीबी लोगों ने बीजेपी के स्थानीय नेताओं व भीड़ को बुला लिया। इन सभी से पुलिस ने बात की और बताया कि राठौर पर ईनाम है और वह फरार है। गिरफ्तारी वारंट है। लंबी बहस के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकी।

मोबाइल नंबर बदलने की सूचना के बाद पकड़ाया

राठौर को बदलने के लिए डीसीपी पंकज पाण्डेय द्वारा कई टीम लगाई गई थी। मुखबिर सक्रिय थे। निगम के एक ड्राइवर से राठौर ने मोबाइल नंबर बदलकर बात की। इसकी खबर पुलिस को मिली, उन्होंने मागंलिया में छापा मारा, मोबाइल की जानकारी मिली और इसके बाद टीम एटा रवाना हो गई। मोबाइल लोकेशन से राठौर की मौजूदगी तय हो गई और पकड़ा गया।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में 13 मई को होगी आखिरी चरण की वोटिंग, आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, सीएम करेंगे रतलाम में रोड शो

अभी तक निगम से यह गिरफ्तार

निगम से अभी त राठौर के पहले उदय भदौरिया, चेतन भदौरिया, जो राठौर के ही करीबी है। इसके साथ मुरलीधरन और कैशियर राजकुमार साल्वी भी पकड़े गए हैं। इसके साथ ही चार ठेकेदार भी पुलिस ने पकड़े थे, जिसमें से एक महिला आरोपी रेणु वढेरी का जमानत हो गई है। वहीं अभी ठेकेदार इमरान और मौसम व्यास फरार है, उन पर 5-5 हजार के ईनाम घोषित है।

Tags:
  • अभय राठौर
  • Abhay Rathore
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा