सपा नेता अबू आजमी की औरंगजेब प्रशंसा से गुस्साए लोग, जलाया पुतला

Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
Share
The sootr
The sootr

समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी द्वारा औरंगज़ेब की प्रशंसा किए जाने पर सनातन धर्म अनुयायियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को संस्था "देवपथ" संयोजक मुकेश सिंह राजावत के नेतृत्व में शिवाजी वाटिका चौराहे पर पुतला दहन का आयोजन किया गया।

इंदौर। समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी द्वारा औरंगज़ेब की प्रशंसा किए जाने पर सनातन धर्म अनुयायियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी के विरोध में शुक्रवार को संस्था "देवपथ" संयोजक मुकेश सिंह राजावत के नेतृत्व में शिवाजी वाटिका चौराहे पर एक विशाल प्रदर्शन किया गया और अबू आजमी का पुतला जलाया गया।

अबू आजमी के खिलाफ नारेबाजी, जलाया पुतला

कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के सम्मान में बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अबू आजमी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए औरंगज़ेब जैसे क्रूर शासकों का महिमामंडन बंद करने की मांग की। साथ ही, प्रशासन से अनुरोध किया कि अबू आजमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और इस तरह के सनातन विरोधी बयानों पर रोक लगाई जाए।

बर्दाश्त नहीं करेंगे अपमान

संयोजक मुकेश सिंह ने कहा कि आजमी का यह बयान सिर्फ एक टिप्पणी नहीं, बल्कि सनातन धर्म और इतिहास का अपमान है। छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया है, उनके अपमान को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये दिया था बयान

एक फिल्म पर चर्चा के दौरान अबू आजमी ने औरंगजेब का महिमामंडन करते हुए कहा था कि औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए, वह क्रूर शासक नहीं था। छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच धार्मिक नहीं, बल्कि सत्ता की लड़ाई थी।

संस्था के सभी सदस्य हुए उपस्थित

संस्था के संयोजक मुकेश राजावत, नगर अध्यक्ष रघु यादव, उपाध्यक्ष नारायण पटेल, पप्पी शर्मा, अनुप शुक्ला, पार्षद महेश बसवाल, जे. पी. मूलचंदानी, विशाल पाठक, नीरज सिंह पंवार, शिवेंद्र सिंह चौहान, अजीत कुशवाहा, उदय सिंह पंवार, आकाश राजावत, शक्ति राजावत, हर्षल सोनवणे, आनंद वर्मा, राहुल भाटी सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Indore
  • मध्य प्रदेश
  • politics
  • all pradarshan news
  • अबू आजमी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर