ACS अशोक की कार चोइथराम मंडी के पास ट्रक से भिड़ी, बर्नवाल सुरक्षित

Rahul Garhwal | Feb 21, 2024, 22:59 IST
Share
ACS Ashok Burnwal accident
ACS Ashok Burnwal accident

इंदौर में एसीएस अशोक बर्नवाल की कार का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। चोइथराम मंडी के पास हादसा हुआ। राहत की बात रही कि IAS और उनका ड्राइवर सुरक्षित हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. एसीएस कृषि अशोक बर्नवाल (ACS Agriculture Ashok Burnwal) का इंदौर में शाम को एक्सीडेंट हो गया। इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होने के लिए जब वे निकले तो चोइथराम मंडी के पास ट्रक से उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। शुक्र है कि उन्हें चोट नहीं आई और सुरक्षित हैं। द सूत्र से उन्होंने एक्सीडेंट होने की जानकारी देते हुए कहा कि वे सुरक्षित हैं और सामान्य घटना थी।

ड्राइवर पर केस दर्ज

हादसा राजीव गांधी चौराहे और चोइथराम मंडी के बीच शाम 7 बजे हुआ। राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि ट्रक ने चोइथराम मंडी के पास चौराहे पर IAS की कार को टक्कर मारी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक खाली था और मंडी की ओर से आ रहा था। कुछ देर बाद ही IAS अशोक बर्नवाल अन्य कार से भोपाल रवाना हो गए। कार ड्राइवर भी सुरक्षित है। सीनियर IAS के कार ड्राइवर ज्ञान सिंह ठाकुर की शिकायत पर ट्रक नम्बर एमपी 09HF0730 के ड्राइवर प्रकाश पुत्र दुला जी बाबर निवासी धार को राजेंद्र नगर पुलिस ने अरेस्ट किया है। ट्रक ड्राइवर पर 279, 337 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए..

खुशखबरी.. लाड़ली बहनों को 1 मार्च को ही मिल जाएंगे पैसे, जानिए क्यों ?

इंदौर में खेतों का दौरा करने के लिए आए थे बर्नवाल

बर्नवाल इंदौर दौरे पर आए थे। उन्होंने दिन में धार रोड के माचल गांव में खेतों का निरीक्षण कर किसानों से बात की। उसके बाद वो शहर होते हुए भोपाल लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। 1991 बैच के IAS अधिकारी अशोक बर्नवाल कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। उन्होंने और कलेक्टर आशीष सिंह ने किसानों द्वारा आधुनिक खेती के तहत किए जा रहे नवाचारों को देखा।

Tags:
  • ACS Agriculture Ashok Burnwal
  • Ashok Burnwal car accident in Indore
  • IAS Ashok Burnwal safe
  • Accident near Choithram Mandi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं