अडाणी कोल माइन सिंगरौली विवाद भी आएगा HC की राडार पर, हस्तक्षेप आवेदन हुआ लिस्ट

Neel Tiwari | Dec 04, 2025, 17:58 IST
Share
adani-coal-mine-singrauli
adani-coal-mine-singrauli

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में पेड़ों की अवैध कटाई पर हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप आवेदन लिस्ट कर लिया है। 17 दिसंबर की सुनवाई अहम है। इसमें अडाणी ग्रुप के धिरौली कोल माइन परियोजना की जांच होगी।

JABALPUR. मध्यप्रदेश में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक के बावजूद सिंगरौली में अवैध कटाई जारी है। अब यह मामला सीधे हाईकोर्ट की निगरानी में आ गया है। अदानी ग्रुप की धिरौली कोल माइन परियोजना से जुड़ा हस्तक्षेप आवेदन लिस्ट कर लिया गया है। इससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

17 दिसंबर की सुनवाई अब बेहद अहम मानी जा रही है। इस दिन हस्तक्षेप आवेदन पर भी सुनवाई होगी। कोर्ट वन कटाई विवाद की अधिकृत जानकारी मांग सकता है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...

हस्तक्षेप आवेदन लिस्ट, अडाणी ग्रुप के लिए झटका

जबलपुर हाईकोर्ट ने धिरौली कोल माइन में पेड़ों की कटाई को लेकर दायर IA नंबर 23468/2025 को लिस्ट कर लिया है। अधिवक्ता मोहित वर्मा ने आवेदन दायर किया है। आवेदन में खबरों, वीडियो और स्थानीय विरोधों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि हमने इस मामले की लिस्टिंग चेक की।

अडाणी ग्रुप की धिरौली कोल माइन परियोजना से जुड़ा हस्तक्षेप आवेदन लिस्ट कर लिया गया है। हस्तक्षेप लिस्ट होने के साथ ही यह मामला कोर्ट के suo-moto पेड़ कटाई केस से जुड़ गया है। यह अडाणी ग्रुप के लिए बड़ा कानूनी झटका हो सकता है।

c6c82083-5f7
c6c82083-5f7

भोपाल के अयोध्या बायपास चौड़ीकरण पर संकट, अबतक नहीं मिली पेड़ कटाई की अनुमति, NHAI पर रोज 9 लाख का जुर्माना

धिरौली कोल ब्लॉक में लाखों पेड़ों पर खतरा

अडानी पेड़ कटाई विवाद: धिरौली क्षेत्र में प्रस्तावित कोल माइन लगभग 1400 हेक्टेयर वन भूमि पर विकसित की जा रही है। पर्यावरणीय रिपोर्टों के अनुसार लगभग 5.7 से 6 लाख पेड़ काटने का प्रस्ताव है। इनमें कई मूल्यवान कठोर लकड़ी वाली प्रजातियां शामिल हैं, जिनका संरक्षण आवश्यक बताया गया है।

इंदौर कलेक्टर ने महू में सरकारी जमीन, निजी करने में दो महिला पटवारी सहित तीन को किया निलंबित

आदिवासी विरोध और पुलिस बंदोबस्त बढ़ा तनाव

स्थानीय आदिवासी समुदाय ने FRA, पेसा कानून और ग्राम सभा की सहमति की अनदेखी का आरोप लगाया है। कटाई शुरू की गई है। क्षेत्र में धारा 144 लागू है। कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। मीडिया पर भी रोक जैसी स्थिति बनी है। विरोध बढ़ने के बाद मामला कोर्ट में पहुंच चुका है।

कागजों के जंगल पर भरोसा : कोल कंपनी के लिए वांसी–बिरदहा में 32 हजार पेड़ों की कटाई तेज

NGT और कोर्ट आदेश की अवहेलना के आरोप

हाईकोर्ट पहले ही साफ कर चुका है कि NGT कमेटी की अनुमति के बिना एक भी पेड़ नहीं काटा जा सकता। इसके बाद भी सिंगरौली में कटाई जारी रहने के आरोप अदालत को चिंतित कर रहे हैं। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार कोर्ट 17 दिसंबर को सरकार व अडाणी ग्रुप से कड़े जवाब तलब कर सकता है।

अडानी पेड़ कटाई मुद्दा: कोल परियोजना पर बढ़ा टकराव: सिंगरौली में पेड़ कटाई और विस्थापन को लेकर विरोध प्रदर्शन

17 दिसंबर की सुनवाई निर्णायक

Adani Coal Mine: हाईकोर्ट यह भी जांचेगा कि वन भूमि हस्तांतरण, स्टेज-II फॉरेस्ट क्लियरेंस, ग्राम सभा अनुमोदन और पुनर्वास नियमों का पालन हुआ या नहीं। इससे पहले सागर कलेक्टर कार्यालय परिसर, रेलवे और अन्य विभागों द्वारा पेड़ कटाई के मामलों पर भी कोर्ट सख्त टिप्पणी कर चुका है। अब सिंगरौली केस संज्ञान में आने से फैसला पर्यावरण संरक्षण के बड़े दिशानिर्देश तय कर सकता है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • ADANI COAL MINE
  • अडाणी ग्रुप
  • सिंगरौली
  • अडानी पेड़ कटाई मुद्दा
  • अडानी पेड़ कटाई विवाद
  • धिरौली कोल माइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती