प्रशासन की निगरानी के बावजूद बिक गए 22 घोड़े, हाईकोर्ट में हुआ खुलासा
Neel Tiwari | Dec 03, 2025, 21:56 IST
22-horses-sold-revealed-hc
हैदराबाद से जबलपुर लाए गए घोड़ों की मौत और अवैध परिवहन का बड़ा खुलासा हुआ है। 22 घोड़े बिना प्रशासन की जानकारी के बेचे गए। द सूत्र ने पहले ही घोड़ों की गुप्त बिक्री का खुलासा किया था।
JABALPUR. हैदराबाद से जबलपुर लाए गए घोड़ों की मौत और अवैध परिवहन के विवाद में हाईकोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। द सूत्र ने अपनी पड़ताल में पहले ही बता दिया था कि घोड़े गायब नहीं हुए हैं। असल में उनकी गुपचुप बिक्री हो चुकी है।
बुधवार 3 दिसंबर को जबलपुर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान आधिकारिक तौर पर यह सच दर्ज हो गया। सरकार की स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 घोड़े बेच दिए गए हैं। प्रशासन, जो लगातार निगरानी का दावा कर रहा था, इस बिक्री की जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं कर सका।
एमपी में घोड़ों की मौत का मामला: आरोपी ने प्रशासन की नाक से नीचे से की ओनरशिप ट्रांसफर, बेच डाले घोड़े
पिछले आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार को घोड़ों की स्थिति पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी थी। बुधवार को जब रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष रखी गई, तो उसमें माना गया कि कुल 22 घोड़े बेचे जा चुके हैं। यह वही तथ्य है, जिसका खुलासा द सूत्र ने हाल ही में किया था। हमने आरोपी सचिन तिवारी के ओनरशिप ट्रांसफर और घोड़ों की गुप्त बिक्री के दस्तावेज़ों की पड़ताल की थी। इसके बाद उन्हें सार्वजनिक भी किया था।
घोड़ों की स्टेटस रिपोर्ट की कॉपी याचिकाकर्ताओं को बुधवार को दी गई। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट को समझने और अवलोकन के लिए समय मांगा। सरकार ने कोर्ट को बताया कि 19 घोड़े अभी उनकी निगरानी में हैं। वेटरिनरी डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है।
7 और घोड़ों की मौत, हाईकोर्ट ने सचिन तिवारी को हलफनामा देने का दिया आदेश
![d9b0e431-d62]()
इस पूरी घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। घोड़ों की मौतों का मामला हाई कोर्ट में लंबित था। इस दौरान 22 घोड़े बिना जबलपुर प्रशासन या वेटरनरी डिपार्टमेंट की जानकारी के कैसे बिके? द सूत्र की पड़ताल ने बताया था कि घोड़ों को गायब नहीं किया गया। सचिन तिवारी ने ओनरशिप ट्रांसफर कर घोड़े बेचे, जबकि वेटरनरी विभाग रोजाना मॉनिटरिंग का दावा करता रहा।
प्रशासन की निगरानी में लगातार हुई 19 घोड़ों की मौत, FIR कर पल्ला झाड़ना बना मजबूरी
अब HC की निगरानी में 12 घोड़ों की मौत, 800 पेज की याचिका में दिया गया दोगुना पेजों का जवाब
9 जनवरी 2026 की अगली सुनवाई में बड़ा मुद्दा होगा। क्यों प्रशासन घोड़ा मौत कांड और अवैध क्रियाकलापों को रोकने में विफल रहा? क्या यह लापरवाही थी या कोई बड़ा रैकेट था? घोड़ों के जबलपुर पहुंचने से लेकर मौतों को छिपाने तक यह प्रकरण प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठाता है।
बुधवार 3 दिसंबर को जबलपुर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान आधिकारिक तौर पर यह सच दर्ज हो गया। सरकार की स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 घोड़े बेच दिए गए हैं। प्रशासन, जो लगातार निगरानी का दावा कर रहा था, इस बिक्री की जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं कर सका।
एमपी में घोड़ों की मौत का मामला: आरोपी ने प्रशासन की नाक से नीचे से की ओनरशिप ट्रांसफर, बेच डाले घोड़े
कोर्ट में पेश स्टेटस रिपोर्ट ने खोली प्रशासन की पोल
घोड़ों की स्टेटस रिपोर्ट की कॉपी याचिकाकर्ताओं को बुधवार को दी गई। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट को समझने और अवलोकन के लिए समय मांगा। सरकार ने कोर्ट को बताया कि 19 घोड़े अभी उनकी निगरानी में हैं। वेटरिनरी डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है।
7 और घोड़ों की मौत, हाईकोर्ट ने सचिन तिवारी को हलफनामा देने का दिया आदेश
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
d9b0e431-d62
प्रशासन की भूमिका पर सवाल
प्रशासन की निगरानी में लगातार हुई 19 घोड़ों की मौत, FIR कर पल्ला झाड़ना बना मजबूरी
अब HC की निगरानी में 12 घोड़ों की मौत, 800 पेज की याचिका में दिया गया दोगुना पेजों का जवाब
अगली सुनवाई 9 जनवरी 2026 को
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग