एडीआर का खुलासा: दिलीप बिल्डकॉन टॉप-10 राजनीतिक दानदाताओं में, जानें कितने करोड़ का चंदा दिया

CHAKRESH | Published:
Share
Dilip Buildcon ADR
Dilip Buildcon ADR Report

वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजनीतिक दलों को 2544 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला। सबसे अधिक 2243 करोड़ रुपये भाजपा को मिले, जबकि कांग्रेस को 281 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजनीतिक दलों को 2544 करोड़ से ज्यादा की राशि दान में मिली। सबसे ज्यादा 2243 करोड़ भाजपा को, जबकि कांग्रेस को 281 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें 20 हजार रुपए से ज्यादा के चंदे का विश्लेषण किया गया। मध्यप्रदेश के चर्चित बिल्डर दिलीप बिल्डकॉन देश के सबसे बड़े राजनीतिक चंदा देने वालों की सूची में शामिल हैं।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr


कॉर्पोरेट घराने BJP के दीवाने

रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 में भाजपा को मिला चंदा कांग्रेस, आप, एनपीईपी और सीपीआई (एम) द्वारा घोषित चंदे से छह गुना ज्यादा था। राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे में 89 फीसदी (करीब 2262 करोड़ रुपए) कॉर्पोरेट और व्यावसायिक क्षेत्रों से मिला। इसमें 2064 करोड़ भाजपा को, जबकि कांग्रेस को 190 करोड़ रुपए चंदा मिला। 2022-23 की तुलना में 2023-24 में सभी राष्ट्रीय दलों को 1693 करोड़ रुपए का चंदा ज्यादा मिला।

चंदे का 88 फीसदी भाजपा को मिला

वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश के छह राष्ट्रीय दलों को मिले कुल चंदे का 88 फीसदी से ज्यादा अकेले भाजपा को मिला है। भाजपा को 2243 करोड़ रुपए मिले, जो 2022-23 की तुलना में 1524 करोड़ रुपए अधिक है। हालांकि कांग्रेस के चंदे में भी भारी उछाल आया है, वहीं बसपा को एक रुपए का भी चंदा नहीं मिला।

दस बड़े दानदाता

  • पूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्टः भाजपा को 723.6 करोड़ (कुल फंड का 32%) और कांग्रेस को 156.4 करोड़ रुपए (कुल फंड का 55 फीसदी) दान दिया।
  • ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट : भाजपा को 127.50 करोड़ रुपए।
  • डेरिव इन्वेस्टमेंट्स: भाजपा को 50 करोड़, जबकि कांग्रेस को 3.2 करोड़ रुपए चंदा दिया।
  • एक्मे सोलर एनर्जी : करोड़ रुपए का चंदा दिया
  • रूंगटा संस : 50 करोड़ रुपए।
  • भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड: 50 करोड़ रुपए।
  • आइटीसी इन्फोटेक इंडिया लिमिटेड : 80 करोड़ रुपए।
  • दिनेश चंद्र आर. अग्रवाल इंफ्राकॉन : भाजपा को 30 करोड़ रुपए।
  • दिलीप बिल्डकॉनः 29 करोड़ रुपए।
  • क्रोटेक डेवलपर्स: 27 करोड़ रु.

इस सूची में दिलीप बिल्डकॉन 9वें नंबर के सबसे बड़े दानदाताओं की सूची में हैं। उन्होंने 29 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।

किसको कितना चंदा मिला



4da1b48b-237
4da1b48b-237


(राशि करोड़ रुपए में, पार्टी की घोषणा के मुताबिक)

किसका कितना चंदा बढ़ा या घटा

002e92b5-319
002e92b5-319


किस राज्य से कितना चंदा

abd597d8-1ab
abd597d8-1ab


(राशि करोड़ में)

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://adrindia.org/content/analysis-of-donations-declared-by-National-Parties-FY-2023-24-0

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • CONGRESS
  • AAP
  • BJP
  • मध्य प्रदेश
  • एडीआर रिपोर्ट में खुलासा
  • एडीआर की रिपोर्ट
  • दिलीप बिल्डकॉन कंपनी
  • देश
  • दिलीप बिल्डकॉन
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?