एडीआर का खुलासा: दिलीप बिल्डकॉन टॉप-10 राजनीतिक दानदाताओं में, जानें कितने करोड़ का चंदा दिया
CHAKRESH | Apr 08, 2025, 11:59 IST
Dilip Buildcon ADR Report
वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजनीतिक दलों को 2544 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला। सबसे अधिक 2243 करोड़ रुपये भाजपा को मिले, जबकि कांग्रेस को 281 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजनीतिक दलों को 2544 करोड़ से ज्यादा की राशि दान में मिली। सबसे ज्यादा 2243 करोड़ भाजपा को, जबकि कांग्रेस को 281 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें 20 हजार रुपए से ज्यादा के चंदे का विश्लेषण किया गया। मध्यप्रदेश के चर्चित बिल्डर दिलीप बिल्डकॉन देश के सबसे बड़े राजनीतिक चंदा देने वालों की सूची में शामिल हैं।
![ladli behna yojana the sootr]()
कॉर्पोरेट घराने
वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश के छह राष्ट्रीय दलों को मिले कुल चंदे का 88 फीसदी से ज्यादा अकेले भाजपा को मिला है। भाजपा को 2243 करोड़ रुपए मिले, जो 2022-23 की तुलना में 1524 करोड़ रुपए अधिक है। हालांकि कांग्रेस के चंदे में भी भारी उछाल आया है, वहीं बसपा को एक रुपए का भी चंदा नहीं मिला।
![4da1b48b-237]()
(राशि करोड़ रुपए में, पार्टी की घोषणा के मुताबिक)
![002e92b5-319]()
![abd597d8-1ab]()
(राशि करोड़ में)
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ladli behna yojana the sootr
कॉर्पोरेट घराने BJP के दीवाने
रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 में भाजपा को मिला चंदा कांग्रेस, आप, एनपीईपी और सीपीआई (एम) द्वारा घोषित चंदे से छह गुना ज्यादा था। राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे में 89 फीसदी (करीब 2262 करोड़ रुपए) कॉर्पोरेट और व्यावसायिक क्षेत्रों से मिला। इसमें 2064 करोड़ भाजपा को, जबकि कांग्रेस को 190 करोड़ रुपए चंदा मिला। 2022-23 की तुलना में 2023-24 में सभी राष्ट्रीय दलों को 1693 करोड़ रुपए का चंदा ज्यादा मिला।
चंदे का 88 फीसदी भाजपा को मिला
दस बड़े दानदाता
- पूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्टः भाजपा को 723.6 करोड़ (कुल फंड का 32%) और कांग्रेस को 156.4 करोड़ रुपए (कुल फंड का 55 फीसदी) दान दिया।
- ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट : भाजपा को 127.50 करोड़ रुपए।
- डेरिव इन्वेस्टमेंट्स: भाजपा को 50 करोड़, जबकि कांग्रेस को 3.2 करोड़ रुपए चंदा दिया।
- एक्मे सोलर एनर्जी : करोड़ रुपए का चंदा दिया
- रूंगटा संस : 50 करोड़ रुपए।
- भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड: 50 करोड़ रुपए।
- आइटीसी इन्फोटेक इंडिया लिमिटेड : 80 करोड़ रुपए।
- दिनेश चंद्र आर. अग्रवाल इंफ्राकॉन : भाजपा को 30 करोड़ रुपए।
- दिलीप बिल्डकॉनः 29 करोड़ रुपए।
- क्रोटेक डेवलपर्स: 27 करोड़ रु.
इस सूची में दिलीप बिल्डकॉन 9वें नंबर के सबसे बड़े दानदाताओं की सूची में हैं। उन्होंने 29 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।
किसको कितना चंदा मिला
4da1b48b-237
(राशि करोड़ रुपए में, पार्टी की घोषणा के मुताबिक)
किसका कितना चंदा बढ़ा या घटा
002e92b5-319
किस राज्य से कितना चंदा
abd597d8-1ab
(राशि करोड़ में)
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://adrindia.org/content/analysis-of-donations-declared-by-National-Parties-FY-2023-24-0
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari