डेढ़ दशक बाद MP में दहाड़ेंगे गिर के शेर, गुजरात से लाया गया जोड़ा

Raj Singh | Published:
Share
lion
lion

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विहार में 16 साल बाद सिंह का जोड़ा आया है, जो कि बहुत खास है। यह जोड़ा गिर से रेस्क्यू किए गए वाइल्ड सिंह की संतान है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विहार में 16 साल बाद सिंह का जोड़ा आया है, जो कि बहुत खास है। यह जोड़ा गिर से रेस्क्यू किए गए वाइल्ड सिंह की संतान है, इसलिए इनमें जंगल जैसी आक्रामकता है। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस जोड़े के आने से ब्रीडिंग प्रोग्राम को नई दिशा मिलेगी और इसके द्वारा जन्मे बच्चे का डीएनए भी वाइल्ड होगा। पर्यटक इस जोड़े को 21 दिन बाद देख सकेंगे, क्योंकि अभी उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है।

पहले भी कई बाघों का ट्रांसलोकेशन कर चुकी है टीम

सिंह को लाने वाली टीम पहले भी कई बाघों का ट्रांसलोकेशन कर चुकी है, लेकिन इस बार सिंह की विशेषताएं अलग रही। जहां बाघ वाहन में शांत रहते हैं, वहीं सिंह वाहन चलते ही बेचैन हो जाते थे, लेकिन जैसे ही वाहन रुकता, वे शांत हो जाते थे।
Junagadh's lions will roar in Bhopal's Van Vihar | गुजरात से एमपी पहुंचा  एशियाई शेरों का जोड़ा: भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा, नए  साल से देख ...
Junagadh's lions will roar in Bhopal's Van Vihar | गुजरात से एमपी पहुंचा एशियाई शेरों का जोड़ा: भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा, नए साल से देख ...


मध्य प्रदेश : भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को दो बाघों के बदले गुजरात  से दो शेर मिले | Madhya Pradesh: Bhopal's Van Vihar National Park gets two  lions from Gujarat
मध्य प्रदेश : भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को दो बाघों के बदले गुजरात से दो शेर मिले | Madhya Pradesh: Bhopal's Van Vihar National Park gets two lions from Gujarat


फिर बाघ का खौफ, 5 दिन में 3 शिकार, पहले हाथियों से किया था रेस्क्यू

80 से ज्यादा बार किया गया परीक्षण

सिंह को लाते वक्त डॉक्टरों ने रास्ते में उसका 80 से ज्यादा बार परीक्षण किया। बेचैनी के दौरान सिंह ने पिंजरे में अपना मुंह मारा, जिससे उसके चेहरे पर छिलने के निशान पड़ गए।

जूनागढ़ चिड़ियाघर से लाए गए सिंह जोड़े को क्वारंटाइन में छोड़ा गया। नर सिंह जल्दी से बाड़े में चला गया, जबकि मादा सिंह ने पहले पूरे कमरे का मुआयना किया, मानो सोच रही हो कि ये कहां आ गए हम। नर सिंह ने पानी पिया, जबकि मादा सिंह ने बाड़े का चक्कर लगाया।



भोपाल वन विहार में दहाड़ेंगे गुजरात के शेर, MP ने दिया बाघों का जोड़ा

मेडिकल परीक्षण होगा

वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर सुनील सिन्हा ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता इस सिंह जोड़े को तनावमुक्त करना था, इसलिए उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया। रविवार को इनका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

मोहन यादव ने जताई खुशी

वहीं वन विहार में 16 वर्ष शेर आने पर मुख्यमंत्री ने अपनी खुशी जाहिर की है। मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि 16 वर्ष पुराना स्वप्न हुआ साकार...वन विहार की 'जंगल बुक' में 2 और गिर के शेरों की दस्तक...। मुझे आप सबसे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि भोपाल के वन विहार में 'Animal Exchange Program' के तहत जूनागढ़ के शकर चिड़ियाघर से दो प्योर ब्रीड एशियाटिक लॉयन की दस्तक के साथ ही भोपाल का 16 वर्ष का इंतजार समाप्त हो गया है। अब निश्चित ही प्रदेश में शेरों का कुनबा बढ़ेगा एवं पर्यटन तथा रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। हम वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्स्थापन के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मध्यप्रदेश की धरती पर गिर के शेरों का स्वागत है और प्रदेशवासियों को इन मेहमानों के आगमन पर हार्दिक बधाई देता हूं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal Van Vihar
  • van vihar
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • वन विहार
  • भोपाल के वन विहार
  • वाइल्ड सिंह
  • डिप्टी डायरेक्टर सुनील सिन्हा
  • गिर का वाइल्ड शेर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर