सीएम मोहन यादव ने दिया तोहफा, रीवा से भोपाल तक हवाई यात्रा अब 999 में

Dolly patil | Oct 21, 2024, 09:35 IST
Share
सीएम मौहन
सीएम मौहन

रीवा को एक बड़ी सौगात मिली है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने वर्चुअल माध्यम से रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। साथ ही एक बड़ी घोषणा भी कर दी...

रीवा को रविवार के दिन एक बड़ी सौगात मिली। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वर्चुअल माध्यम से रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह रीवा के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इसी के साथ उन्होंने एमपी की जनता को एक बड़ा तोहफा भी दिया है।

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश का हर एक नागरिक हवाई यात्रा कर सके और वो इसी सपने को साकार करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि अगले एक महीने तक रीवा से भोपाल के बीच हवाई यात्रा का किराया केवल 999 रुपए होगा।

7 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचेगा बजट

मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट से भविष्य में मालवाहक विमान (cargo plane) भी उड़ान भरेंगे, जिससे इस क्षेत्र में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में राज्य का बजट 7 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।

प्रदेश को मिला छठा एयरपोर्ट

गौरतलब है कि एयरपोर्ट जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर है। यह प्रदेश की छठी हवाई पट्टी है। रीवा एयरपोर्ट के निर्माण से न सिर्फ रीवा बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा। हवाई सेवा की सुविधा मिलने से विंध्य में औद्योगिक विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों, पर्यटन, कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।

रीवा बनेगा MP का छठवां एयरपोर्ट, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे शुभारंभ

15 फरवरी को हुआ था शिलान्यास

रीवा की चोरहटा हवाई पट्टी का विस्तार करके रीवा एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। जानकारी के मुताबिक रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास 15 फरवरी 2023 को किया गया था। इसके निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा लगभग डेढ़ साल में रीवा एयरपोर्ट का निर्माण का काम पूरा किया गया है।

वीडी शर्मा जाएंगे तो कौन होगा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष ?

निर्माण के लिए 323 एकड़ जमीन भारतीय विमान प्राधिकरण ( Airports Authority of India ) को 99 वर्ष की लीज में दी गई है। इसमें ग्राम चोरहटी, उमरी, चोरहटा, अगडाल और पतेरी की भूमि शामिल हैं। वर्तमान हवाई पट्टी की चौड़ाई दोनों ओर 3.5 मीटर बढ़ाई गई है। रनवे का विस्तार करके इसे 2300 मीटर का बनाया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Madhya Pradesh News
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • रीवा
  • Latest Madhya Pradesh News in Hindi
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • हवाई यात्रा
  • रीवा एयरपोर्ट
  • पीएम मोदी रीवा एयरपोर्ट उद्घाटन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती