अजाक्स नेतृत्व पर बड़ा अपडेट: चौधरी मुकेश मौर्य ही वैधानिक प्रांताध्यक्ष घोषित
Ramanand Tiwari | Dec 08, 2025, 19:18 IST
Photograph: (thesootr)
मध्य प्रदेश विधानसभा में अजाक्स नेतृत्व विवाद पर मोहर लग गई। सदन में सवाल के जवाब के बाद स्पष्ट हो गया कि अजाक्स के वैधानिक प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य हैं । पुरानी सूची कई प्रभावों के कारण से त्रुटिपूर्ण जारी की थी।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा में लंबे समय से चल रहे अजाक्स नेतृत्व विवाद पर आखिरकार आधिकारिक मोहर लग गई है। हाल में सदन में रखे गए सवाल और विभागीय जवाबों ने यह स्पष्ट कर दिया कि पुरानी सूची कई प्रभावों के कारण त्रुटिपूर्ण जारी हुई थी। संशोधित सूची में अब साफ है कि अजाक्स के वैधानिक प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य हैं।
विधानसभा सदस्य राजेन्द्र भारती ने तारांकित प्रश्न क्रमांक 862 “क” के माध्यम से यह मुद्दा उठाया था। सामान्य प्रशासन विभाग के 12 नवंबर 2025 के पत्र और रजिस्ट्रार फर्म्स और संस्थाएं नर्मदापुरम के 20 नवंबर 2025 के पत्र ने चौंकाने वाला खुलासा किया। इसमें बताया गया कि पिछली सूची गलत थी और गलत प्रभाव में तैयार की गई थी।
आईएएस संतोष वर्मा पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत
संशोधित सूची में अब साफ कर दिया गया है कि अजाक्स के वैधानिक प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य हैं। नए दस्तावेज जारी करते हुए रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं नर्मदापुरम, भोपाल ने शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों की अपडेटेड सूची जारी कर दी है।
इस सूची के सरल क्रमांक 9 में स्पष्ट रूप से दर्ज है कि चौधरी मुकेश मौर्य ही मध्य प्रदेश अजाक्स के वैधानिक और कानूनी रूप से अधिकृत प्रांताध्यक्ष हैं। सूची की प्रमाणित प्रति संगठन ने साझा की है।
IAS संतोष वर्मा के फर्जी बरी कोर्ट आर्डर में निलंबित न्यायाधीश रावत को मिली जमानत
पुरानी खबरों का संदर्भ देते हुए संगठन ने याद दिलाया कि कुछ समय पहले अजाक्स के पूर्व संरक्षक जेएन कनसोटिया ने आईएएस संतोष वर्मा को अचानक ‘अध्यक्ष’ घोषित कर दिया था। संगठन के अनुसार यह निर्णय पूरी तरह अमान्य, अनाधिकृत और नियम विरुद्ध था। अब संशोधित सूची आने के बाद यह विवाद औपचारिक रूप से समाप्त माना जा रहा है।
अजाक्स ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या समूह ‘अजाक्स’ के नाम पर शासन या निजी संस्थानों से पत्राचार करता है, तो उसके खिलाफ सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संगठन ने साफ कहा कि अजाक्स का ऐसे लोगों से कोई संबंध नहीं था, नहीं है और भविष्य में भी नहीं रहेगा।
अजाक्स में आईएएस संतोष वर्मा की नियुक्ति पर बवाल, मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत
स्थिति स्पष्ट होने के बाद प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने SC-ST संवर्ग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से एक विनम्र अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि किसी भी सेवानिवृत्त या अनाधिकृत पदाधिकारी के बहकावे में न आएं। अपने विभागों में सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें। अपने कर्तव्यों का निष्पादन पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की हर समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।
अजाक्स अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के निलंबन के लिए सीएम मोहन यादव से मिले कांग्रेस-भाजपा विधायक
अजाक्स प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने कहा कि अब समय है कि सभी कर्मचारी एकजुट होकर मुख्यमंत्री और प्रशासन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें। उन्होंने आग्रह किया कि आओ, मिलकर संगठन के नैतिक दायित्वों को मजबूती दें। सत्य दब सकता है, पर छुप नहीं सकता।
विधानसभा में सवाल नंबर 862 से खुला मामला
आईएएस संतोष वर्मा पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत
मुकेश मौर्य ही मप्र अजाक्स के अधिकृत प्रांताध्यक्ष
इस सूची के सरल क्रमांक 9 में स्पष्ट रूप से दर्ज है कि चौधरी मुकेश मौर्य ही मध्य प्रदेश अजाक्स के वैधानिक और कानूनी रूप से अधिकृत प्रांताध्यक्ष हैं। सूची की प्रमाणित प्रति संगठन ने साझा की है।
IAS संतोष वर्मा के फर्जी बरी कोर्ट आर्डर में निलंबित न्यायाधीश रावत को मिली जमानत
पूर्व संरक्षक का ‘तथाकथित’ नियुक्ति पत्र अब अमान्य
अनाधिकृत पत्राचार पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई
अजाक्स में आईएएस संतोष वर्मा की नियुक्ति पर बवाल, मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत
बहकावे में न आएं, सौहार्द बनाए रखें
अजाक्स अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के निलंबन के लिए सीएम मोहन यादव से मिले कांग्रेस-भाजपा विधायक
एकजुट होकर जायज मांगों को मजबूती दें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA