बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में इंदौर में सभी संगठन हुए एकजुट
Sanjay Gupta | Dec 03, 2024, 12:02 IST
indore bangladeshi hindu rally
बांग्लादेश में हिंदुओं पर कट्टरपंथियों द्वारा लगातार किए जा रहे अत्याचार से पूरे देश में रोष है। इस मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आवाज बुलंद कर दी है। उनके आह्वान पर इंदौर में महारैली होने जा रही है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर कट्टरपंथियों द्वारा लगातार किए जा रहे अत्याचार से पूरे देश में रोष है। इस मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने आवाज बुलंद कर दी है। उनके आह्वान पर 4 दिसंबर को इंदौर में महारैली होने जा रही है। सकल हिन्दू समाज की रैली व ज्ञापन कार्यक्रम को इंदौर के समस्त धार्मिक, सामाजिक ,व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के साथ सकल हिन्दू समाज का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समाज के साथ हो रही बर्बरतापूर्ण अमानवीय प्रताड़ना से इंदौर का समूचा समाज अत्यंत उद्वेलित, आक्रोशित और दुखी है। जैसे ही नागरिकों को 4 दिसंबर को सकल हिन्दू समाज के आव्हान की लालबाग रैली व ज्ञापन कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हुई , तो सभी इसके लिए आगे आने लगे। संत समाज के साथ ही सभी धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक व औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों ने अल्प समय में रविवार व सोमवार को अति आवश्यक बैठकें आहूत करने में सम्मिलित होने का समर्थन देकर अपनी योजना तय कर ली है।
पंकज पंवार, संयोजक सकल हिन्दू समाज, इंदौर ने बताया कि कई संगठनों के समर्थन पत्र आ गए हैं। इसमें क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन, सीतलमाता बाज़ार, खजूरी बाज़ार, न्यू सियागंज, टी मर्चेंट्स एसोसिएशन, स्कूटर पार्ट्स विक्रेता संघ, सियागंज किराना होलसेल मर्चेंट्स एसोसिएशन, अपोलो टॉवर विक्रेता संघ, पाइप एण्ड सेनेटरी व्यापारी संघ, इंदौर टाइल्स मर्चेंट्स एसोसिएशन, इलेक्ट्रिक मार्केट व्यापारी एसोसिएशन, इंदौर मशीनरी टूल्स, प्लाईवुड व लेमिनेट्स व्यापारी संघ, म.प्र. दाल दलहन व्यापारी महासंघ, इंदौर केमिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन, इंदौर कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रिब्यूशन एसोसिएशन, दाल चावल विक्रेता संघ, मल्हारगंज व्यापारी एसोसिएशन व चैंबर के अन्य सभी व्यक्ति संगठन, इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ, इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन, महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन, इंदौर अभ्यास पुस्तिका निर्माता संघ, इंदौर चांदी सोना जवाहरात एसोसिएशन, इंदौर चावल व्यापारी संघ, इंदौर रीटेल गारमेंट एसोसिएशन, इंदौर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन, अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स, सियागंज होलसेल किराना एसोसिएशन आदि है।
रैली के लिए सभी हो रह तैयार
दोपहर तक कारोबार भी रखेंगे बंद
सभी समाज जन व संगठन ने इंदौर में 4 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे तक अपने कार्य-व्यवसाय को विराम देकर रैली में लालबाग जाने का निर्णय कर लिया है। इंदौर ने संवेदनशील विषय पर बांग्लादेश के हिन्दुओं के प्रति समर्थन व साथ खड़े होने की ठान ली है।
इन संगठनों ने दिया समर्थन पत्र
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari