शाहपुरा में डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी के आरोप, कांग्रेस और किसानों ने किया चक्काजाम

Neel Tiwari | Jun 23, 2025, 20:31 IST
Share
DAP Urea Shahpura
DAP Urea Shahpura

खाद वितरण में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने शाहपुरा में चक्का जाम किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि उच्च अधिकारी के आने तक चक्का जाम जारी रहेगा।

MP News: मध्य प्रदेश के बरगी विधानसभा के शाहपुरा ब्लॉक में खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं को लेकर विरोध हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने प्रदर्शन किया। यह आंदोलन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चमन कोड़ी लाल राय के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

गोदाम पहुंचकर किया विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने आरोप लगाया कि 4000 क्विंटल डीएपी में से केवल 700 क्विंटल वितरित की गई। शेष खाद गायब है। किसानों ने डबल लॉक गोदाम पर पहुंचकर तहसीलदार के सामने गबन उजागर किया और मामले की लिखित शिकायत की।

ये खबर भी पढ़िए... किसान ने 3 करोड़ की सरकारी सड़क को बना दिया खेत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

शाहपुरा में चक्का जाम

खाद वितरण में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने शाहपुरा में चक्का जाम किया और जमकर नारेबाजी की। आंदोलन कारियों का कहना था कि जब तक उच्च अधिकारी मौके पर नहीं आते, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे अब और अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए... अब साइबर ठगों के निशाने पर प्रदेश के किसान, कृषि विभाग ने जारी की चेतावनी

कलेक्टर ने भेजे उच्च अधिकारी

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को आंदोलन की जानकारी दी गई। उन्होंने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को शाहपुरा भेजा। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से चर्चा की। आंदोलनकारियों के अनुसार, उनकी सभी मांगें लिखित में स्वीकार की गईं। यह मुख्य मांगे कांग्रेसी नेताओं और किसानों की थीं।

ये खबर भी पढ़िए... न्यूजीलैंड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा, कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन हुए शामिल

  • खाद वितरण में लापरवाही करने वाले गोदाम प्रभारी पुष्पेंद्र और मुकेश पटेल को सस्पेंड किया जाएगा।
  • 4000 क्विंटल डीएपी के गबन की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।
  • भविष्य में डीएपी वितरण में किसानों का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल रहेगा।
  • छह से अधिक वितरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे भीड़ और भटकाव कम हो।
  • नैनो बॉटल खरीदना अब अनिवार्य नहीं होगा और हर खरीदी पर पक्का बिल दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए... इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, कुएं में मिली मां-बेटे की लाश, सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा

शाहपुरा में टोकन और नाम नहीं कर रहे थे मेल

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने मीडिया को बताया कि शाहपुरा में टोकन वितरण में गड़बड़ी हुई। उन्होंने कहा कि टोकन और नामों के बीच मेल नहीं बैठने से किसान परेशान हुए। कलेक्टर ने स्वीकार किया कि खाद की सप्लाई पिछले दो वर्षों से थोड़ी कम है। हालांकि, विकल्प पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि डीएपी की आपूर्ति में कमी नहीं है, लेकिन टोकन के जरिए वितरण में गड़बड़ी आई है। कलेक्टर ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • किसान
  • खाद
  • डीएपी
  • कलेक्टर दीपक सक्सेना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा