RSS पर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के बिगड़े बोल , कहा- RSS वालों को लठ मारकर भगाता हूं
Rohit Sahu | Jun 26, 2025, 11:12 IST
ambedkar murti vivad
ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस ने महा उपवास किया। मंच से BJP और RSS पर तीखे हमले हुए, विवादित बयान भी सामने आए।
ग्वालियर में बुधवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संविधान सत्याग्रह और एक दिवसीय महा-उपवास का आयोजन किया। उपवास ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संविधान और सामाजिक न्याय के नाम पर BJP और RSS पर हमला बोला।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंच से आक्रामक अंदाद में भाषण देते हुए कहा कि ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का विरोध करने वाले BJP के छुटभैया वकील कुछ नहीं कर सकते। उनके दादा-परदादा भी मूर्ति लगाने से नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए पूछा-अगर बाबा साहब की प्रतिमा नहीं लगेगी, तो क्या नाथूराम गोडसे की लगेगी? सज्जन सिंह ने यह भी कहा कि जब तुम्हारा वक्त आए, तब मोदी और भागवत की मूर्ति लगाना। लेकिन इस देश का संविधान बाबा साहब का है, उसे कोई मिटा नहीं सकता।
यह भी पढ़ें...अंबेडकर मूर्ति विवाद: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया प्रतिमा लगाने का समर्थन
श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने भी विवादास्पद बयान दे डाला। उन्होंने कहा RSS के लोग बाबा साहब का विरोध कर रहे हैं। आने वाले वक्त में ये लोग तिरंगे की जगह भगवा फहराएंगे। उन्होंने मंच से कहा श्योपुर में जब माहौल बिगड़ता है, तो मैं RSS के लोगों को लठ मारकर भगाता हूं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता RSS के लल्लू-चप्पुओं से लड़ने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें..MP के सभी कोर्ट में लगे बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर, OBC वेलफेयर एसोसिएशन की मांग
ग्वालियर के सूर्य नमस्कार तिराहा पर हुए इस उपवास में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। मंच पर PCC चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रभारी हरीश चौधरी, जयवर्धन सिंह, सतीश सिकरवार और साहब सिंह मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, यह सिर्फ प्रतिमा की बात नहीं है, यह संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई है।
यह भी पढ़ें...'हरदा कांग्रेस विधायक ने गरीबों के हक का पैसा अपनी ससुराल वालों पर उड़ाया'
राज्यसभा सांसद और BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कांग्रेस के उपवास को सिर्फ राजनीतिक ड्रामा बताया। उन्होंने कहा, कांग्रेस अब अंबेडकर जी के नाम पर अपना अस्तित्व बचा रही है। जनता अब कांग्रेस की सच्चाई समझ चुकी है। आरोप लगाया कि कांग्रेस हर बार बाबा साहब को आगे रखकर सियासी जमीन तैयार करती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
पटवारी का पलटवार- सीएम मोहन यादव अल्पज्ञानी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को अल्पज्ञानी बता दिया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को जो जानकारी है, वह पूरी नहीं है। वो इतिहास को गलत ढंग से बता रहे हैं। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेगा। उन्होंने BJP पर हमला करते हुए कहा कि दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार मध्य प्रदेश में हो रहे हैं।
सज्जन सिंह बोले- बाबा साहब नहीं तो गोडसे की मूर्ति लगाओगे?
यह भी पढ़ें...अंबेडकर मूर्ति विवाद: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया प्रतिमा लगाने का समर्थन
जंडेल बोले- RSS को लठ मारकर भगाता हूं
यह भी पढ़ें..MP के सभी कोर्ट में लगे बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर, OBC वेलफेयर एसोसिएशन की मांग
उपवास में कांग्रेस के कई बड़े नेता हुए शामिल
यह भी पढ़ें...'हरदा कांग्रेस विधायक ने गरीबों के हक का पैसा अपनी ससुराल वालों पर उड़ाया'
BJP बोली-कांग्रेस कर रही अंबेडकर के नाम की सियासत
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari