आमिर ने अपनाया सनातन, अंगद बनकर करेगा मंदिर की चौकीदारी

Amresh Kushwaha | Nov 11, 2025, 13:25 IST
Share
amir-joins-sanatana-dharma-angad-guard-mahadevgarh-temple
amir-joins-sanatana-dharma-angad-guard-mahadevgarh-temple

मध्य प्रदेश के महादेवगढ़ मंदिर में एक और मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपनाया है। आमिर खान अब अंगद के नाम से मंदिर की चौकीदारी करेगा। जानें क्या है पूरा मामला...

Khandwa. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित महादेवगढ़ मंदिर एक बार फिर चर्चा में है। यहां एक और मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपनाकर अपनी घर वापसी की है। इस युवक का नाम आमिर खान था। वहीं, आमिर अब अंगद बनकर मंदिर की चौकीदारी करेगा।

आमिर ने की सनातन धर्म की ओर वापसी

खंडवा शहर के कोटवाड़ा निवासी आमिर खान पेशे से चौकीदार है। उसने मंदिर पहुंचकर पुजारी से सनातन धर्म में वापसी के लिए प्रार्थना की। ऐसे में मंदिर समिति के संचालक ने आमिर के इस कदम का सम्मान किया। इसके बाद संचालक अशोक पालीवाल ने तुरंत उसे लेकर जरूरी प्रक्रिया पूरी की।
ये खबर भी पढ़िए...खंडवा के इस गांव की जमीन पर वक्फ का दावा, ट्रिब्यूनल ने कलेक्टर, सरपंच-सचिव को किया तबल

इस तरह हुआ धर्म परिवर्तान

पंडित हर्ष शर्मा ने आमिर का गंगाजल स्नान और मुंडन संस्कार किया। इसके बाद वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच हवन, पूजन और अग्नि प्रज्वलन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस पूजा के बाद आमिर का नामकरण संस्कार किया गया। इसके साथ ही, उनका नया नाम अंगद रखा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...खंडवा में रुखसार बनी वंशिका, महादेवगढ़ मंदिर में अपनाया सनातन धर्म

महादेवगढ़ मंदिर में आमिर ने अपनाया सनातन धर्म

  • खंडवा शहर के महादेवगढ़ मंदिर में आमिर खान ने सनातन धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर अंगद रखा।
  • आमिर खान, जो पेशे से चौकीदार हैं, ने मंदिर में गंगाजल स्नान और मुंडन संस्कार कराए।
  • मंदिर समिति के संचालक अशोक पालीवाल ने आमिर के धर्म परिवर्तन को सम्मानित किया और जरूरी प्रक्रिया पूरी की।
  • महादेवगढ़ मंदिर में हाल ही में 15 अन्य मुसलमानों ने भी सनातन धर्म में वापसी की है।
  • इससे पहले इस मंदिर में एक मुस्लिम युवती रुखसार ने हिन्दू प्रेमी से विवाह कर अपना नाम बदलकर वंशिका रखा था।
ये खबर भी पढ़िए...खंडवा न्यूज: मदरसे में मिले नकली नोटों पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मदरसे अब अवैध गतिविधियों का केंद्र

कई और लोग अपना चुके सनातन

मिली जानकारी के अनुसार, महादेवगढ़ मंदिर का यह पहला मामला नहीं है। यहां हाल के दिनों में करीब 15 अन्य मुसलमानों ने भी सनातन धर्म में वापसी की थी। ऐसे में यह मंदिर एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: MPPSC ने 11 माह में तीन रिजल्ट से दिए 703 अधिकारी, 61 डिप्टी कलेक्टर, 57 डीएसपी

इसी मंदिर में रुखसार बनी थी वंशिका

खंडवा जिले का यह वहीं मंदिर है, जहां कुछ दिनों पहले एक मुस्लिम युवती रुखसार ने अपने हिन्दू प्रेमी से विवाह किया था। इसके साथ ही, उसने अपना नाम रुखसार से बदलकर वंशिका कर लिया था। वंशिका की शादी खंडवा के विशाल रजपूत से हुई थी।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • खंडवा न्यूज
  • सनातन धर्म
  • महादेवगढ़ मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज