यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे आनंदपुर ट्रस्ट पर अब 30 से अधिक गांवों की जमीन कब्जाने के आरोप
Aman Vaishnav | Jan 23, 2026, 09:00 IST
anandpur trust alleged land encroachment farmers allegations
अशोकनगर जिले के आनंदपुर ट्रस्ट पर किसानों और ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रस्ट पर 30 से ज्यादा गांवों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। इसमें आदिवासी और अनुसूचित जाति के किसानों की पैतृक भूमि भी शामिल है।
News In Short
- आनंदपुर ट्रस्ट पर 30 से अधिक गांवों की जमीन कब्जाने का आरोप है।
- किसानों का दावा है कि श्मशान और चरनोई भूमि भी ट्रस्ट के कब्जे में है।
- राजस्व विभाग के मुताबिक, ट्रस्ट के पास 9 हजार बीघा से ज्यादा जमीन है।
- श्मशान की जमीन को राजस्व विभाग ने कुछ महीने पहले मुक्त कराया था।
- प्रशासनिक अफसर भी ट्रस्ट के कब्जे में आई अपनी जमीन को लेकर परेशान हैं।
News In Detail
यौन उत्पीड़न के बाद ट्रस्ट पर जमीन कब्जाने का आरोप
इसमें आदिवासी और अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों की अपनी पैतृक जमीन भी शामिल है। साथ ही श्मशान, तालाब और चरनोई की ज़मीन भी ट्रस्ट की दीवारों में आ गई है।
ट्रस्ट का दावा, जमीन पूरी तरह वैध है
ट्रस्ट की जमीन का बढ़ा रकबा
बाउंड्रीवॉल के भीतर बना ली अपनी दुनिया
कुछ जमीनों को लेकर पहले भी शिकायतें हो चुकी हैं। कुछ महीने पहले शांतपुर गांव में श्मशान की जमीन को राजस्व विभाग ने मुक्त कराया था, क्योंकि वह भी ट्रस्ट की दीवार के भीतर थी।
अपनी ही जमीन पर मजदूरी करने को मजबूर किसान
- जमडेरा गांव के प्रेमसिंह आदिवासी ने कहा कि उनकी 18 बीघा पैतृक जमीन में से 5 बीघा पर ट्रस्ट ने कब्जा कर लिया है।
- दिनेश गुर्जर बताते हैं कि उनकी मां के नाम 24 बीघा जमीन है। इस पर दो साल पहले बाउंड्रीवॉल बनवा दी गई थी। इसके बाद वहां जेसीबी से गड्ढे भी खुदवाए गए थे।
- ईसागढ़ के स्कूल संचालक अशोक अहिरवार ने बताया कि बहेरिया ईसागढ़ में उनके पास 2 बीघा 5 डिस्मिल पैतृक जमीन है, जिसमें से एक बीघा से ज्यादा जमीन ट्रस्ट के कब्जे में है। वे पिछले 40 साल से इस जमीन को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। कई बार सीमांकन भी हुआ, लेकिन ट्रस्ट के लोग महात्मा और गुर्गों के साथ बाउंसर लेकर आते हैं। उनके भाई प्रशासनिक अफसर हैं और ये जमीन उनके नाम पर भी है। वे भी कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- परमार सिंह आदिवासी का कहना है कि 1984 में शासन से मिली 18 बीघा जमीन पर उनका परिवार खेती करता था। एक साल पहले ट्रस्ट के लोगों ने उस जमीन को अपनी बता कर उस पर कब्जा कर लिया।
आश्रम परिसर में सरकारी सुविधाएं
ये खबरें भी पढ़िए...
अशोकनगर न्यूज: धाम में यौन उत्पीड़न के आरोपों पर क्या बोला आनंदपुर धाम ट्रस्ट?
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari