साल के अंत तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-पर्यवेक्षक परीक्षा के अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Sanjay Sharma | Dec 24, 2025, 20:11 IST
anganwadi-workers-supervisors-exam
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों के 628 पदों पर भर्ती प्रक्रिया एक साल से अटकी हुई है। महिला एवं बाल विकास विभाग दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति पत्र देने में देरी कर रहा है। अभ्यर्थी विभाग मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
BHOPAL. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों के 628 पदों पर भर्ती प्रक्रिया सालभर बाद भी अटकी हुई है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा और रिजल्ट में देरी की। महिला एवं बाल विकास विभाग तीन माह से दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति पत्र देने में टालमटोल कर रहा है।
अभ्यर्थी नियुक्ति में देरी को लेकर विभाग मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें न तो वजह बताई जा रही है, न ही नियुक्ति पत्र जारी करने का समय दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक भर्ती महीनों बाद भी पूरी नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें...न्यू ईयर पर घर पर ही मनाएं दारू पार्टी, सरकार दे रही 500 रुपए में लाइसेंस
महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों के 628 पदों के लिए जनवरी 2025 में नोटिफिकेशन जारी किया था। विभाग ने परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल को दी थी। 9 जनवरी से आवेदन लिए गए और 7 मार्च से 13 अप्रैल के बीच परीक्षा हुई। कर्मचारी चयन मंडल ने दो महीने बाद परिणाम जारी कर दिए, लेकिन इसके बाद विभाग का रवैया ढीला पड़ गया।
ये भी पढ़ें...दुबई के कथित बिजनेस टाइकून सटोरिए सतीश सनपाल की पत्नी सोनिया कोर्ट में होगी हाजिर
कर्मचारी चयन मंडल से जून में चयनित अभ्यर्थियों की सूची मिलने के नियुक्ति प्रक्रिया धीमी हो गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की स्थापना शाखा तीन महीने तक चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन ही नहीं कर पाई।
सत्यापन की प्रक्रिया अक्टूबर तक चलती रही और उसके बाद से अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं। दो माह बीतने के बावजूद विभाग की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को नियुक्ति के संबंध में सूचना पत्र नहीं भेजा गया है।
ये भी पढ़ें...नर्स से अफेयर के शक में पत्नी ने दी पति के मर्डर की सुपारी, फर्जी CID अफसर बनकर शूटर बना हर्ष पटेल दबोचा
ऑनलाइन परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अभ्यर्थी दो महीनों से नियुक्ति की आस लगाए बैठे हैं। इनमें से कई अभ्यर्थी तो महिला एवं बाल विकास विभाग संचालनालय और मुख्यालय के चक्कर भी लगाते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। इस वजह से अभ्यर्थी नियुक्ति को लेकर असमंजस में उलझे हुए हैं।
ये भी पढ़ें...जयपुर में मकर संक्रांति से पहले 13 दिन तक नहीं उड़ा सकेंगे पतंग, सेना दिवस के चलते लगाई गई रोक, जानें पूरा मामला
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक परीक्षा के अभ्यर्थियों के असमंजस को लेकर द सूत्र ने महिला एवं बाल विकास विभाग से बात की। विभाग के संयुक्त संचालक एचके शर्मा ने कहा कि नियुक्ति में कोई संशय नहीं है। दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण होने के कारण अधिक समय लगा। एहतियात बरतने की वजह से किसी कमी की संभावना नहीं है। चयनित अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द समाप्त होगा। विभाग की कोशिश है कि दिसंबर अंत तक नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएं।
अभ्यर्थी नियुक्ति में देरी को लेकर विभाग मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें न तो वजह बताई जा रही है, न ही नियुक्ति पत्र जारी करने का समय दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक भर्ती महीनों बाद भी पूरी नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें...न्यू ईयर पर घर पर ही मनाएं दारू पार्टी, सरकार दे रही 500 रुपए में लाइसेंस
भर्ती प्रक्रिया में बीत गया पूरा साल
ये भी पढ़ें...दुबई के कथित बिजनेस टाइकून सटोरिए सतीश सनपाल की पत्नी सोनिया कोर्ट में होगी हाजिर
चयन सूची मिलने के बाद भी पिछड़े
सत्यापन की प्रक्रिया अक्टूबर तक चलती रही और उसके बाद से अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं। दो माह बीतने के बावजूद विभाग की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को नियुक्ति के संबंध में सूचना पत्र नहीं भेजा गया है।
ये भी पढ़ें...नर्स से अफेयर के शक में पत्नी ने दी पति के मर्डर की सुपारी, फर्जी CID अफसर बनकर शूटर बना हर्ष पटेल दबोचा
विभाग के चक्कर काट रहे अभ्यर्थी
ये भी पढ़ें...जयपुर में मकर संक्रांति से पहले 13 दिन तक नहीं उड़ा सकेंगे पतंग, सेना दिवस के चलते लगाई गई रोक, जानें पूरा मामला
सत्यापन प्रक्रिया की वजह से हुई देरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari