एमपी में आधी रात जज के घर पर हमला, पत्थरबाजी और गालियां देकर जान से मारने की धमकी
Amresh Kushwaha | Oct 26, 2025, 10:20 IST
anuppur-judge-attack-midnight-death-threats
मध्यप्रदेश के अनूपपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आधी रात को जज के सरकारी आवास पर हमला हुआ। पत्थरबाजी, गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मध्यप्रदेश के अनूपपुर (Anuppur) जिले में शुक्रवार (24 अक्टूबर) रात एक हैरान करने वाली घटना हुई। यहां भालूमाड़ा इलाके में रात करीब 12:30 बजे कुछ अज्ञात लोग न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह छावड़ा के सरकारी आवास पर पहुंचे। वे जज के घर पर पत्थरों से हंगामा करने लगे। इसके बाद वे गालियां देते हुए जज को जान से मारने की धमकी देने लगे। पत्थरबाजों ने कहा – कैसे मजिस्ट्रेसी करते हो, देख लेंगे, जान से मार देंगे।
ये खबर भी पढ़िए...अनूपपुर में दर्दनाक हादसा, बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी स्कॉर्पियो, 5 की मौत!
अनूपपुर जज की शिकायत के आधार पर भालूमाड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अनूपपुर एसपी मोतिउर रहमान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। घटना के पीछे का कारण और आरोपियों की पहचान की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...आज अनूपपुर और जबलपुर में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, देवास जाएंगे जीतू पटवारी
अनूपपुर पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें ये धाराएँ शामिल हैं–
ये खबर भी पढ़िए...MP News: बिजली कंपनी की नई समाधान स्कीम, अब बकाया बिजली बिल चुकाने पर मिलेगी छूट
ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में हेल्थ ऑफिसर को मिली जान से मारने की धमकी, 26 दिन में 87 बार धमकाया, फिरौती की डिमांड
पत्थरबाजों ने जज के घर पर तोड़फोड़ की
जज अमनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हमलावरों ने उनके आवास के गेट लैम्प और दीवार में लगे लोहे के एंगल को तोड़ दिया। इसके बाद आँगन में जमकर पत्थरबाजी की गई। जब वे बाहर आए, तो अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच में जुटी टीम
ये खबर भी पढ़िए...आज अनूपपुर और जबलपुर में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, देवास जाएंगे जीतू पटवारी
इन धाराओं में दर्ज मामला
- धारा 224 - लोक सेवक को चोट पहुँचाने की धमकी
- धारा 296 - अश्लील कृत्य और गालियाँ
- धारा 324 - शरारत
- धारा 331(6) - घर में घुसने या तोड़फोड़ करने पर
- धारा 333 - चोट पहुँचाने की तैयारी के साथ घर में घुसना
- धारा 351(3) - जान से मारने की धमकी, गंभीर चोट या आग से संपत्ति को नुकसान
ये खबर भी पढ़िए...MP News: बिजली कंपनी की नई समाधान स्कीम, अब बकाया बिजली बिल चुकाने पर मिलेगी छूट
ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में हेल्थ ऑफिसर को मिली जान से मारने की धमकी, 26 दिन में 87 बार धमकाया, फिरौती की डिमांड
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman