CM मोहन बोले थे डकैत को छोड़ेंगे नहीं, अनवर कादरी की ना पार्षदी गई, ना पकड़ में आया, बर्थडे मनाते वीडियो आया

Sanjay Gupta | Jul 13, 2025, 14:05 IST
Share
indor anwar kadri
indor anwar kadri

लव जिहाद फंडिंग केस में फरार पार्षद अनवर कादरी पर रासुका लगी, 10 हजार का इनाम घोषित हुआ, फिर भी वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। अब उसका बर्थडे मनाते वीडियो सामने आया है।

इंदौर के वार्ड 58 के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत, लव जिहाद को फंडिंग देने का आरोपी है और उस पर केस दर्ज है। पुलिस के प्रस्ताव पर कलेक्टर आशीष सिंह ने रासुका भी लगा दी, पुलिस ने दस हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है।

वहीं महापौर के पत्र में संभागायुक्त दीपक सिंह ने पार्षदी खत्म करने के लिए रिपोर्ट भी मांगी हुई है। लेकिन इन सारे घटनाक्रम के बाद भी ना कादरी की पार्षदी गई और ना ही वह पुलिस की पकड़ में आया।

सीएम कह चुके डकैत हो या उसका बाप, नहीं छोड़ेंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव 19 जून को इंदौर दौरे पर खुलकर कह चुके हैं कि डकैत हो या उसका बाप, छोड़ेंगे नहीं। एमपी में कानून का शासन है, अधिकारियों को बोल दिया है जहां भी मिले, उसे पकड़ो। सीएम के इस बयान को 24 दिन बीत गए हैं और इसके बाद भी कादरी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसके बाद पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया और कलेक्टर ने रासुका भी लगाई।

अब बर्थडे मनाने का वीडियो आया सामने

शनिवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें कादरी अपने एक मित्र की बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। वह अपने मित्र को फूलों की माला पहना रहे हैं और केक कटवा रहे हैं।

यह बर्थडे एक फुटवियर की दुकान में हो रहा है, इसमें कादरी के साथ उनकी मित्र मंडली भी मौजूद है। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह वीडियो उनकी फरारी के दौरान का है या पहले का। लेकिन यह वीडियो अब पुलिस को चिढ़ाते जरूर दिख रहा है।

यह भी पढ़ें...इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर कलेक्टर ने लगाई रासुका, 10 हजार का इनाम भी है

उधर पुलिस ने पकड़ने के लिए बनाई टीमें

वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी कादरी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से चिंतित हैं और इसके लिए अलग-अलग टीम बनाकर दक्षिण भारत, उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर की ओर और उत्तर-पूर्वी राज्यों की ओर भेजी गई है।

उधर कादरी के फरार होने पर अब कुर्की करने की कार्रवाई भी की जा रही है। यदि कादरी फरार रहा तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

यह भी पढ़ें..शराब के बाद अब धान घोटाले में अनिल-अनवर का नाम, नपेंगे ये रसूखदार

कादरी पर अभी रिपोर्ट नहीं

उधर संभागायुक्त ने महापौर के पत्र पर कादरी की पार्षदी खत्म करने के लिए पुलिस आयुक्त और कलेक्टर को पत्र लिखकर इस पर रिपोर्ट मांगी थी। जानकारी के अनुसार अभी रिपोर्ट संभागायुक्त की टेबल पर नहीं पहुंची है।

इस रिपोर्ट के बाद अब अगला कदम कादरी को नोटिस जारी कर उसका जवाब, स्पष्टीकरण लेना होगा। जवाब के बाद संतुष्ट नहीं होने पर पार्षदी खत्म कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें...BJP नगराध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया गुंडों की पार्टी, कादरी की संपत्ति की जांच के लिए EOW को लिखा पत्र

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | Indore News | इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • रासुका
  • इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह
  • कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई