सीएम के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- कादरी सिमी से जुड़े, डकैत की पार्षदी भी जाएगी
Sanjay Gupta | Jun 20, 2025, 12:43 IST
anwar ahmad qadri indore
इंदौर में कांग्रेस के पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत पर लव जिहाद में हिंदू युवतियों को फंसाने के आरोप हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में अधिकारियों को खुली छूट दी और कादरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने लव जिहाद केस में हिंदू युवतियों को फंसाने के लिए फंडिंग करने वाले कांग्रेस के पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत को लेकर गुरुवार को अधिकारियों को खुली छूट दी थी। सीएम ने गुरुवार को इंदौर दौरे पर दो टूक कहा था कि डकैत हो या डकैत का बाप हो सबसे निपटना हम जानते हैं। अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कादरी पर सख्त कार्रवाई के साथ ही बड़ा खुलासा किया है।
उधर सीएम के कड़े रुख के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम भी सख्ती करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि कादरी की पार्षदी खत्म करने के लिए संभागायुक्त को पत्र लिखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि निगम एक्ट के तहत दो तिहाई पार्षदों द्वारा संकल्प पास किया जाता है कि इस पार्षद के कदाचार, गलत आचरण के कारण पार्षद पर बने रहने योग्य नहीं है। यह संकल्प संभागायुक्त के पास जाता है और फिर संभागायुक्त उसे नोटिस देकर जवाब मांगते हैं और फिर पार्षदी समाप्ति का फैसला होता है।
सीएम ने साफ और सख्ती से कहा कि हमारे राज के अंदर जो कानून तोड़ेगा उससे निपटना भी हम जानते हैं, वह डकैत हो या डकैत का बाप हो, सबसे निपटना हम जानते हैं। हमने कहा है हमारे प्रशासन के साथ आप ढूंढिए और जहां मिले वहां पकड़िए और नहीं आता है तो जो मर्जी कीजिए। हमारी सरकार कानून के प्रति प्रतिबद्ध है।
खबर यह भी...इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी फरार, 10 हजार का इनाम घोषित
कादरी को लेकर सबसे पहले नगराध्यक्ष बीजेपी सुमित मिश्रा ने मोर्चा खोला और इसमें खुलकर कादरी पर केस करने, फिर गिरफ्तारी और रासुका तक लगाने की मांग की थी। इस मामले में मिश्रा ने पुलिस कमिशनर, संभागायुक्त से लेकर कलेक्टर को पत्र लिखे थे। बीजेपी नेता शैलेंद्र महाजन ने भी कादरी पर रासुका लगाने की मांग की थी।
द सूत्र ने कादरी के केस की रिकॉर्ड निकाले तो, यह चौंकाने वाला है। कादरी पर एक दो नहीं बल्कि 19 केस दर्ज हैं। अभी तक पुलिस प्रशासन ने इस पर रासुका क्यों नहीं लगाई। ताजा 19वां केस बाणगंगा थाने में हुआ है जिसमें वह फरार है और दस हजार का ईनाम घोषित हुआ है। यह केस दो मुस्लिम युवकों को हिंदू युवतियों को फंसाने, शादी करने के एवज में एक और दो लाख रुपए की फंडिंग करने का है।
खबर यह भी...BJP की मांग, अनवर कादरी को गिरफ्तार कर लव जिहाद कांड में जांच हो, कहा- रिवॉल्वर लाइसेंस कैसे मिला
अनवर डकैत पर आमर्स एक्ट, घर में घुसकर हमला करने, हत्या के प्रयास, दंगा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, डकैती जैसी गंभीर धाराओं में केस हुए हैं। साल 1996 में उज्जैन के महाकाल थाने में डकैती का केस हुआ और इस पर बाद में कई केस घर में घुसने के हुए साथ ही वसूली जैसी कई गंभीर शिकायतें हुई इसके चलते नाम डकैत पड़ गया।
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का बयान | Indore News | MP News | इंदौर में लव जिहाद
मंत्री बोले सिमी से जुड़े होने की शिकायतें भी
मंत्री ने कहा कि कादरी को लेकर पहले भी कई शिकायतें मिली हैं। विजयवर्गीय ने बताया कि उनके प्रतिबंधित छात्र संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़े होने की भी शिकायतें मिली हैं। कादरी जैसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। बुलडोजर जैसी कार्रवाई होने पर मंत्री ने कहा कि उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कादरी की पार्षदी भी खतरे में
सीएम ने कादरी पर यह कहा था
खबर यह भी...इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी फरार, 10 हजार का इनाम घोषित
नगराध्यक्ष मिश्रा भी खोल चुके मोर्चा
द सूत्र ने बताए थे कादरी के आपराधिक रिकॉर्ड
खबर यह भी...BJP की मांग, अनवर कादरी को गिरफ्तार कर लव जिहाद कांड में जांच हो, कहा- रिवॉल्वर लाइसेंस कैसे मिला
अनवर कादरी को इसलिए कहते हैं डकैत
यह है डकैत पर अभी तक दर्ज 19 केस
- 1996- महाकाल उज्जैन थाना- डकैती का केस
- 1997- खजराना थाने में दो केस, मारपीट का और आमर्स एक्ट का, संयोगितागंज थाने में मारपीट का
- 1998- खजराना थाने में फिर आमर्स एक्ट का और जूनी इंदौर थाना में मारपीट, जान से मारने की धमकी और आमर्स एक्ट, संयोगितागंज थाने में आमर्स एक्ट
- 2002- संयोगितागंज में हत्या के प्रयास का और दूसरा घर में घुसने, जान से मारने की धमकी
- 2006- संयोगितागंज में मारपीट, जान से मारने की धमकी
- 2009- संयोगितागंज में हत्या के प्रयास, दंगा आदि धाराओं में
- 2010- सदर बाजार में दंगा कराने, जान से मारने की धमकी धाराएं
- 2014- चंदननगर में मप्र नगर निगम एक्ट
- 2019- चंदननगर में नगर निगम एक्ट
- 2020- सदर बाजार में जान से मारने की धमकी, मारपीट
- 2022- सराफा- शासकीय काम में बाधा, मारपीट व अन्य धाराएं
- 2024- सदर बाजार- घर में घुसकर हमला करने व अन्य धाराओं में
- 2025- सदर बाजार- बीएनएस 196 (1)(1) में, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, वहीं अब बाणगंगा थाने में लव जिहाद के लिए फंडिंग का केस हुआ है।
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का बयान | Indore News | MP News | इंदौर में लव जिहाद
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari