महिला ने चलती ट्रेन में जब कैलाश विजयवर्गीय के हाथ में थमाया स्केच तो चौंक गए मंत्री जी...

Shrawan mavai | Published:
Share
kailash vijayvargiya bjp
kailash vijayvargiya bjp

मध्य प्रदेश। वह अपने परिवार के साथ वृंदावन और अयोध्या की तीर्थ यात्रा पर जा रहीं थीं। ट्रेन से यात्रा करने के दौरान उनकी मुलाकात कैलाश विजयवर्गीय से हो गई और उन्होंने बेहद कम समय में कैलाश विजयवर्गीय का स्केच तैयार कर उन्हें भेंट कर दिया।

मध्य प्रदेश। ट्रेन नागपुर से भोपाल की तरफ पटरी पर दौड़ रही थी। ट्रेन में यात्री अपने-अपने गंतव्य पहुंचने के इंतजार में ही बैठे थे। सफर कर रहे यात्री मंजिल आने तक एक दूसरे से बात कर समय काटने में लगे थे। इन्ही यात्रियों के बीच अपनी सीट पर बैठे मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हाथ में एक महिला ने स्केच थमाते हुए बोला कि जरा इसे देखिए...। स्केच देखकर विजयवर्गीय चौंक गए। मंत्री विजयवर्गीय क्यों चौंके यह जानने के लिए द सूत्र ( The Sootr )की इस खबर को अंत तक पढ़ते रहें...।

हुआ यूं कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) नागपुर से भोपाल ट्रेन ( Train ) से यात्रा कर रहे थे। उनकी सीट के ठीक सामने वाली सीट पर एक गुजराती परिवार भी बैठा था। बातचीत में परिचय हुआ, इस परिवार के साथ एक महिला थी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का परिचय सुन महिला खामोश हो गई। लगभग 10-15 मिनट बाद इस महिला ने एक स्केच कैलाश विजयवर्गीय की तरफ बढ़ाते हुए कहा कि जरा आप इसे देखिए। कैलाश विजयवर्गीय ने जैसे ही इस स्केच ( Sketch ) को देखा तो उन्होंने चौंककर पूछा कि यह आपने कब और कैसे बनाया। दरअसल, यह स्केच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का था और इसे इस महिला ने मात्र 10 से 15 मिनट में बनाकर विजयवर्गीय को भेंट कर दिया।

train kailash vijayvargiya
train kailash vijayvargiya


यह खबर भी पढ़ें...

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भड़के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सुनाई खरी-खरी

स्केच बनाने वाली महिला कौन?

अब जानते हैं कि कैलाश विजयवर्गीय का हू-ब-हू स्केच बनाने वाली महिला कौन है? आप की जानकारी लिए बता दें कि यह महिला गुजरात में रहने वाली स्केच आर्टिस्ट रीना प्रजापति ( Reena Prajapati ) हैं। वह अपने परिवार के साथ वृंदावन और अयोध्या की तीर्थ यात्रा पर जा रहीं थीं। ट्रेन से यात्रा ( Yatra ) करने के दौरान उनकी मुलाकात कैलाश विजयवर्गीय से हो गई और उन्होंने बेहद कम समय में कैलाश विजयवर्गीय का स्केच तैयार कर उन्हें भेंट कर दिया।

vijayvargiya indore bjp
vijayvargiya indore bjp


मंत्री विजयवर्गीय ने कहा गजब..

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इतना शानदार स्केच ( Sketch) बनाने पर कहा कि यह गजब है। विजयवर्गीय ने आर्टिस्ट रीना प्रजापति का आभार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हैंडल पर लिखा कि बेहद कम समय में इतना सुंदर स्केच बनाने के लिए रीना जी आपका बहुत-बहुत आभार।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Kailash Vijayvargiya
  • Indore
  • Hindi News
  • Train
  • Reena Prajapati
  • Sketch
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर