दुष्कर्म का आरोपी आसाराम जिस इंदौर आश्रम से हुआ था गिरफ्तार, उसी में आराम के लिए पहुंचा

The Sootr | Feb 19, 2025, 11:07 IST
Share
thesootr
thesootr

स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए जमानत पर जेल से बाहर आया आसाराम मंगलवार की रात लगभग 10 बजे वापस अपने उसी खंडवा रोड स्थित आश्रम पहुंचा, जहां से 12 साल पूर्व उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

विश्वनाथ सिंह @ इंदौर

दुष्कर्म के आरोपी आसाराम को पिछले दिनों जमानत पर रिहा किया गया है। असल में उसे तबीयत खराब होने के कारण उपचार के लिए यह रियायत दी गई है। इसके बाद वह मंगलवार रात को सड़क मार्ग से गोधरा होते हुए इंदौर स्थित अपने आश्रम पहुंच गया। यहां पर उसके साथ बड़ी संख्या में उसके अनुयायी भी मौजूद थे। यह वही आश्रम है जहां से उसे 12 साल पहले 31 अगस्त 2013 को गिरफ्तार किया गया था।

12 साल पहले यहीं से हुई थी गिरफ्तारी

स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए जमानत पर जेल से बाहर आया आसाराम मंगलवार की रात लगभग 10 बजे वापस अपने उसी खंडवा रोड स्थित आश्रम पहुंचा, जहां से 12 साल पूर्व उसकी गिरफ्तारी हुई थी। सड़क मार्ग से होते हुए आसाराम यहां पहुंचा। उसके साथ उसके अनुयायी भी गाड़ियों के काफिले के रूप में यहां पहुंचे थे। बताया गया कि वह गोधरा से सड़क मार्ग से होते हुए सीधे इंदौर पहुंचा है।

खबर यह भी...

सुबह से हो रही थी तैयारी

आसाराम के इंदौर आश्रम में आने की सूचना उसके अनुयायियों को सुबह से ही लग गई थी। इसके चलते आश्रम की सजावट शुरू हो गई थी। इसमें दिनभर आश्रम में बड़ी संख्या में अनुयायी जुटने लगे थे और आसाराम के आने को लेकर साफ–सफाई सहित अन्य तैयारियां की गईं।

बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक

आश्रम में जब रात को आसाराम का काफिला पहुंचा तो उसके पहले से ही बाहरी लोगों का यहां आवागमन बंद कर दिया गया था। इसकी सुरक्षा का जिम्मा उसके अनुयायी संभाल रहे थे और जो लोग आश्रम में जाने की कोशिश कर रहे थे उन्हें रोका जा रहा था।

खबर यह भी...

सामूहिक रूप से अनुयायियों से नहीं मिलेंगे

आश्रम से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आसाराम यहां पर अगले कुछ दिनों तक आराम कर स्वास्थ्य लाभ लेगा। हालांकि, इस दौरान वह किसी भी प्रकार से सामूहिक रूप से अनुयायियों से नहीं मिलेगा।

दुष्कर्म के मामले में मिली है उम्रकैद की सजा

राजस्थान हाईकोर्ट से 14 जनवरी को ही आसाराम को अंतरिम जमानत मिली है। उसके बाद वह सड़क मार्ग से होते हुए इंदौर आया है। उसे दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • आसाराम को उम्रकैद
  • आसाराम न्यूज
  • आसाराम
  • आसाराम को मिली पैरोल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड