रेप के आरोपी नारायण साईं से पत्नी ने मांगा तलाक, बोली- चरित्र अच्छा नहीं, कई महिलाओं से हैं संबंध
Sanjay Gupta | Aug 02, 2025, 10:29 IST
asaram-son-narayan-sai-divorce-case-maintenance-payment-family-court-indore
दुष्कर्म के आरोपी आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ उनकी पत्नी जानकी ने तलाक का केस दायर किया है। इंदौर के कुटुंब न्यायालय में शुक्रवार को सुनवाई हुई, जिसमें नारायण साईं को पेश किया गया।
दुष्कर्म के आरोपी आसाराम के बेटे और दुष्कर्म केस में ही सूरत जेल में बंद नारायण साईं की इंदौर के कुटुंब न्यायालय (फैमिली कोर्ट) में शुक्रवार को पेशी हुई। पत्नी जानकी ने उनके खिलाफ तलाक का केस लगाया हुआ है। इस केस में पहले भी कोर्ट भरण-पोषण देने का आदेश दे चुकी है लेकिन पत्नी का कहना है कि यह राशि नहीं मिली, हालांकि सांई 2013 से जेल में हैं।
कुटुंब न्यायालय ने पत्नी की याचिका पर इसमें बयान के लिए नारायण साईं को समन जारी कर बयान के लिए बुलाया था। पेशी के दौरान पुलिस की सुरक्षा में वह कोर्ट में पेश हुआ। यहां पर पत्नी और उसके बीच समझौते के प्रयास हुए। साईं ने पत्नी को साथ में रखने की मंजूरी दी लेकिन पत्नी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पत्नी के बयान दर्ज किए गए। साथ ही नारायण साईं के सामने बयान का क्रॉस हुआ। इसके बाद अब सुनवाई के लिए चार सितंबर तारीख तय की है।
![d3f559cf-e8b]()
खबर यह भी...11 साल बाद नारायण साईं और आसाराम मिले, मुलाकात में दोनों फफक पड़े
खबर यह भी...इंदौर में चेकअप के दौरान आसाराम को निकले दो ब्लॉकेज, एंजियोप्लास्टी की सलाह
नारायण और जानकी की शादी 1995 में हुई थी। भोपाल की रहने वाली जानकी ने तलाक का केस लगाया था। जानकी की अपील पर 2018 में नारायण को आदेश दिया था कि वह अपनी पत्नी को हर माह पचास हजार रुपए भरण-पोषण खर्च दें, लेकिन यह राशि नहीं दी गई। वहीं जानकी का कहना है कि यह राशि ब्याज सहित 55 लाख रुपए हो चुकी है। वहीं नारायण के वकील का कहना है कि केस रिओपन होना चाहिए, क्योंकि जब यह आदेश हुआ तो वह जेल में था और कभी हमारा पक्ष नहीं सुना गया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
आसाराम के बेटे नारायण सांई | आसाराम न्यूज | Narayan Sai | Indore Court | Indore Latest News | Mp latest news
सुरक्षा के बीच लेकर आई पुलिस और ले गई
d3f559cf-e8b
नारायण साईं के कई महिलाओं से अवैध संबंध
पत्नी ने अदालत में बयान दिया कि नारायण साईं का चरित्र अच्छा नहीं है और उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। जानकी ने आरोप लगाया कि साईं उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है, जिसके कारण वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। उसने अदालत से तलाक की मांग की है।
नारायण साईं से जुड़ी इस खबर में शॉर्ट में समझें
| |
साल 1995 में हुई थी शादी
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
आसाराम के बेटे नारायण सांई | आसाराम न्यूज | Narayan Sai | Indore Court | Indore Latest News | Mp latest news
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava