PWD-रेलवे के बीच साल भर से उलझी ऐशबाग ROB की रि-डिजाइन

Sanjay Sharma | Apr 09, 2026, 23:36 IST
Share
railway overbridge
Photograph: (thesootr)

BHOPAL. ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज को रि- डिजाइन करने का मामला अब भी अटका हुआ है। रेलवे और पीडबल्युडी के अधिकारियों के बीच 90 डिग्री के मोड़ को दुरुस्त करने पर अब फिर बैठक हुई है।

News in Short

  • ऐशबाग आरओबी पर 90 डिग्री मोड़ की 10 माह बाद होगी रि- डिजाइनिंग।
  • जून 2025 में हादसों की आशंका को देखते हुए बंद किया गया था आवागमन।
  • रेलवे और पीडब्ल्युडी के बीच सहमति न बनने से अटकी हुई थी मरम्मत।
  • सहमति बनने के बाद अब रेलवे उपलब्ध कराएगा नई डिजाइन।
  • आरओबी के मोड़ पर साढ़े 8 की जगह 11 मीटर तक बढ़ेगी चौड़ाई।

News in Detail

राजधानी का ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज 8 साल बाद भी जनता के लिए खुला नहीं। एक साल पहले लोकार्पण के बाद इसके 90 डिग्री के मोड़ पर विवाद खड़े होने पर इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था।

आठ साल के इंतजार और 2025 में लोकार्पण के बाद भी 18 करोड़ की लागत वाला ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज वाहनों के लिए बंद है। आरओबी को 90 डिग्री के मोड़ के कारण दुर्घटना की आशंका के चलते लोकार्पण के तुरंत बाद बंद कर दिया गया था।

इस तकनीकी त्रुटि के चलते लोक निर्माण विभाग के सात से जयादा इंजीनियर और अन्य कर्मचारियों को निलंबन भी झेलना पड़ा था। कार्रवाई के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने इसे रि- डिजाइन कराने के आदेश दिए थे। उनके आदेश को एक साल बीतने जा रहा है, लेकिन रेलवे और पीडब्ल्युडी के बीच डिजाइन का मामला अटका है।

सहमति बनाने में बीते 10 माह

ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज की मांग एक दशक से की जा रही थी। पिछले साल ही निर्माण पूरा होने के बाद यह ब्रिज विवादों में घिर गया था। रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में लोक निर्माण विभाग के तकनीकी अधिकारियों की गंभीर चूक सामने आई थी।

निर्माण के दौरान अधिकारियों ने पश्चिमी छोर पर सड़क को 90 डिग्री के मोड़ पर उतारा था। जिससे इस मोड़ पर हादसे होने का अंदेशा बढ़ गया था। इस पर सवाल उठने के बाद अधिकारियों की टीम सहित जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण कर आवाजाही बंद करा दी थी। कई बार रि-डिजाइन को लेकर बैठकें भी हो चुकी हैं। अब 10 माह बाद पीडब्ल्युडी और रेलवे के बीच इस पर सहमति बनी है।

रेलवे तैयार करेगा नई डिजाइन

ऐशबाग आरओबी भोपाल को रि-डिजाइन करने के लिए लोक निर्माण विभाग और रेलवे के तकनीकी अधिकारियों के बीच चर्चा हो गई है। आरओबी के पश्चिमी छोर पर सड़क के 90 डिग्री के मोड़ को दुरुस्त करने इसकी चौड़ाई साढ़े 8 मीटर से बढ़ाकर साढ़े 10 या 11 मीटर की जाएगी।

इसके लिए रेलवे द्वारा डिजाइन तैयार करने पर भी सहमति बन गई है। डिजाइन मिलने के बाद अगले सप्ताह से पीडब्ल्युडी रि-डिजाइनिंग पर काम शुरू कर देगा।

निर्माण एजेंसी ही करेगी सुधार

लोक निर्माण विभाग के ईएनसी केपीएस राणा का कहना है रेलवे ने तीन दिनों में नई डिजाइन तैयार करने का आश्वासन दिया है। इस डिजाइन के हाथ में आते ही अगले सप्ताह से आरओबी में सुधार का काम शुरू कर दिया जाएगा।

इस काम में देरी न हो इसके लिए आरओबी का निर्माण करने वाली एजेंसी से ही काम लिया जा रहा है। इससे नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया में समय लगने की देरी भी नहीं होगी।

आठ इंजीनियर हुए थे निलंबित

इस पुल की तकनीकी खामियों के सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। जांच के बाद, लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया था।

इनमें चीफ इंजीनियर संजय खांडे, चीफ इंजीनियर जीपी वर्मा ईई जावेद शकील, ईई डिजाइन शबाना रज्जाक, एसडीओ रवि शुक्ला, एई डिजाइन शानुल सक्सेना, सब इंजीनियर उमाशंकर मिश्रा को निलंबित किया गया था। वहीं सेवानिवृत्त हो चुके एसई एमपी सिंह के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए थे।

ये खबरें भी पढ़ें...

सिंगरौली नगर निगम बैकफुट पर, विधायक को आवंटित भूखंड लिया वापस

एमपी में एक साथ 14 कलेक्टर बदले: प्रियंक मिश्रा को भोपाल की कमान, 2015 बैच के 4 IAS को भी मिली कलेक्टरी

भोजशाला पर हाईकोर्ट बेंच बोली- यह मामला हिंदू-मुस्लिम का नहीं, हिंदू पक्ष के तर्क पूरे

CM मोहन यादव ने पलटा पीएचक्यू का प्रस्ताव, सीनियर आईपीएस अधिकारियों को सौंपी संभागों की कमान

Tags:
  • पीडब्ल्यूडी मंत्री
  • राव उदयप्रताप सिंह
  • लोक निर्माण विभाग
  • ऐशबाग आरओबी भोपाल
  • रेलवे ओवरब्रिज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि