सिंगरौली नगर निगम बैकफुट पर, विधायक को आवंटित भूखंड लिया वापस

Sanjay Sharma | Published:
Share
Singrauli Municipal Corporation
Singrauli Municipal Corporation

BHOPAL: सिंगरौली नगर निगम ने विधायक राम निवास शाह को भूखंड आवंटन का आदेश वापस लिया है। सरकार और जनता के विरोध के बाद मामला बैकफुट पर आ गया है।

News in Short

  • सिंगरौली नगर निगम ने विधायक का भूखंड आवंटन किया रद्द।
  • महापौर की अनुमति के बिना किया गया था भूखंड आवंटन।
  • पार्षदों ने अधिकारियों की मनमानी पर उठाए थे सवाल।
  • अब निगम प्रशासन भूखंड आवंटन को बता रहा लिपिकीय त्रुटि।
  • राजस्व शाखा ने कमिश्नर और एमआईसी को भी किया था गुमराह।

News in Detail

विधायक को नियम विरुद्ध सरकारी जमीन आवंटित करने का आदेश सिंगरौली नगर निगम ने वापस ले लिया है। जनता के विरोध और सरकार तक पहुंची शिकायत के बाद नगर निगम इस मामले में बैकफुट पर आ गया था। बीते एक सप्ताह से नगर निगम सीमा में विधायक को प्लॉट आवंटित करने की वजह से प्रशासन की फजीहत हो रही थी।

नगरीय क्षेत्र में भूखंड का आवंटन

सिंगरौली नगर निगम द्वारा विधायक राम निवास शाह को हाल ही में नगरीय क्षेत्र में भूखंड का आवंटन किया गया था। भूखंड आवंटन की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे थे क्योंकि नगर निगम एक दशक से भूखंड न होने का दावा करता आया है।

अपने ही दावे के विरुद्ध बीते माह भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके लिए विधायक के अलावा दो अन्य लोगों ने भी आवेदन किया था। हांलाकि बाद में विधायक अकेले ही मैदान में रह गए अन्य दोनों आवेदन वापस करा दिए गए। इसी वजह से यह पूरा मामला विवादों में घिर गया और मेयर इन काउंसिल की बैठक में भी इस पर हंगामा हुआ था।

निगम प्रशासन की मनमानी से नाराज पार्षद

ट्रांसपोर्ट नगर में विधायक को नियम विरुद्ध भूखंड आवंटन का फैसला विरोध के चलते एक सप्ताह बाद वापस लेना पड़ा है। नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान ने आवंटन निरस्त करने का आदेश जारी किया है।

अब नगर निगम प्रशासन इस आवंटन को लिपिकीय चूक बताकर सफाई दे रहा है। हांलाकि भूखंड आवंटन के मामले में महापौर और पार्षदों में नाराजगी बनी हुई है।

महापौर की अनुमति बिना हुआ आवंटन

विधायक को भूखंड का आवंटन करना सिंगरौली नगर निगम को भारी पड़ा है। विधायक के प्रस्ताव पर नगर निगम द्वारा आवंटन में इतनी जल्दबाजी की गई कि नियमों को ही अनदेखा कर दिया गया। भूखंड आवंटन के लिए निगम के अधिकारियों ने न तो महापौर रानी अग्रवाल की अनुमति ली गई न ही इसे मेयर इन काउंसिल में रखा गया। तीन आवेदन होने पर भी टेंडर की व्यवस्था को नजरअंदाज किया गया।

भूखंड आवंटन पर अफसरों ने तोड़े नियम

नगर निगम पार्षद रामगोपाल पाल का कहना है कि भूखंड आवंटन पर निगम के अधिकारियों ने मनमाना निर्णय लिया था। जबकि नगरीय प्रशासन व्यवस्था में महापौर और मेयर इन काउंसिल के सामने प्रस्ताव रखना जरूरी है।

यहां से अनुमति के बाद ही ऐसे प्रस्ताव पर आवंटन जैसी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। पार्षद ने निगम प्रशासन पर इस मामले में साठगांठ के आरोप भी लगाए हैं।

राजस्व शाखा ने कमिश्नर को किया गुमराह

भूखंड आवंटन का मामला उछलने के बाद शिकायत नगरीय प्रशासन विभाग और सरकार तक पहुंची थीं। निगम के पार्षदों का कहना है भूखंड आवंटन में सबसे संदेहास्पद भूमिका राजस्व शाखा की है।

निगम के राजस्व अधिकारी ने इसकी फाइल तैयार की थी। प्रतिस्पर्धा से दूरी बनाकर फाइल को आगे बढ़ाया गया और दस्तावेजों के जरिए कमिश्नर को भी गुमराह किया गया।

भूखंड के आवंटन में अधिकारी इतने उतावले थे कि मेयर इन काउंसिल की बैठक से पहले कई पार्षदों पर दबाव बनाने की कोशिश की गई थी।

जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश

मामला सिंगरौली से भोपाल तक गरमाने के बाद अब नगर निगम प्रशासन ने लीपा पोती शुरू कर दी है। नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान इसे लिपिकीय गलती मान रही हैं।

उनका कहना है भूखंड आवंटन की प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, इस मामले में किस स्तर पर चूक हुई या इसके लिए कौन जिम्मेदार है कमिश्नर ने स्पष्ट नहीं किया है। वहीं निगम को लाखों रुपए की क्षति पहुंचाने वालों पर कार्रवाई न करने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने कहा- नहीं कहेंगी वंदे मातरम, निकाला गया बाहर

इंदौर नगर निगम बजट सत्र: कांग्रेस पार्षद ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोला गद्दार

जबलपुर नगर निगम में फर्जीवाड़ा, झूठे दस्तावेजों से लाखों की हेराफेरी, EOW की FIR से मचा हड़कंप

इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि



Tags:
  • नगरीय प्रशासन विभाग
  • सिंगरौली
  • नगर निगम
  • राजस्व अधिकारी
  • राम निवास शाह
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर