इंदौर में देहदान करने वाले को पहली बार मिला गार्ड ऑफ ऑनर, सीएम ने दिए थे निर्देश

Sanjay Gupta | Aug 22, 2025, 15:51 IST
Share
ashok-verma-body-donation-guard-of-honour-indore
Photograph: (The Sootr)

इंदौर में पहली बार देहदान करने वाले अशोक वर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर वर्मा का सम्मान किया गया। वर्मा ने 2011 में देहदान का संकल्प लिया था और बेटे की अकाल मृत्यु के बाद भी उसका देहदान किया था।

INDORE. इंदौर में पहली बार देहदान के करने वाले को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में एक जुलाई 2025 को ही आदेश जारी कराए थे और साथ ही कहा था कि देहदान, अंगदान करने वालों का सम्मान किया जाए।

अपने बेटे का भी देहदान करा चुके थे वर्मा

शहर में जवाहर मार्ग निवासी मेडिकल व्यवसायी अशोक वर्मा का गुरुवार रात निधन हो गया था। उन्होंने साल 2011 को महर्षि दधीची देहदान अंगदान समिति के जरिए देहदान का संकल्प लिया था। निधन पर परिजनों ने दधीचि मिशन से बात की और और देहदान कराया। वर्मा की अंतिम यात्रा के बाद उनकी पार्थिव देह अरविंदो मेडिकल कॉलेज को डोनेट की गई। वर्मा ने कुछ साल पहले अपने बेटे की अकाल मृत्यु होने पर भी उसकी देह दान करवाई थी। वह नागरिकों और संबंधियों से देहदान और अंगदान के लिए संकल्प पत्र भरवाते थे।

ये भी पढ़ें...

उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा कलेक्टर को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- बीजेपी और आरएसएस का चड्डी पहन लें

ईडी की कार्रवाईः तीन साल बाद मनी डबल स्कैम के आरोपी अजय तिड़के की 4.47 करोड़ की संपत्ति जब्त

इंदौर निगम भूमाफिया अरूण डागरिया, जैन की प्रिंसेस स्टेट कर रहा वैध, विवादित अक्षरधाम भी सूची में

इंदौर में चंदन नगर की गलियों के नाम 7 महीने पहले ही लग गए थे, तब दबाव में रोकी थी हटाने की कार्रवाई

5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर...

पहली बार देहदान पर सम्मान: इंदौर में पहली बार देहदान करने वाले अशोक वर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश के तहत यह सम्मान दिया गया।

अशोक वर्मा का देहदान का संकल्प: अशोक वर्मा ने 2011 में महर्षि दधीचि देहदान अंगदान समिति के जरिए देहदान का संकल्प लिया था। उन्होंने अपनी पार्थिव देह को अरविंदो मेडिकल कॉलेज में डोनेट किया।

बेटे का भी देहदान किया था: अशोक वर्मा ने अपने बेटे की अकाल मृत्यु के बाद भी उसका देहदान किया था, और यह उनका मान्यता देने का तरीका था।

वर्मा की सोच और प्रयास: वर्मा कुप्रथा और रूढ़ीवादी परंपराओं के खिलाफ थे। उन्होंने अपनी बहू का कन्यादान किया और उसका पुनर्विवाह भी कराया।

सीएम का निर्देश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देहदान और अंगदान करने वालों का सम्मान करने के निर्देश दिए थे, जिससे यह परंपरा इंदौर में शुरू हुई।

कुरीतियों के खिलाफ थे वर्मा

दधीचि ब्राह्मण समाज के संस्थापक नंदकिशोर व्यास ने कहा कि अशोक वर्मा कुप्रथा और संकीर्ण रूढ़ीवादी परम्पराओं के खिलाफ थे। बेटे की अकाल मृत्यु होने के बाद जहां देहदान किया था वहीं बहू का भी बेटी की तरह कन्यादान कर उसका पुनर्विवाह भी किया। इंदौर देहदान | देहदान सम्मान

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • गार्ड ऑफ ऑनर
  • इंदौर देहदान
  • देहदान सम्मान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज