स्पीकर नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे के रिसेप्शन में जुटे नेता और फिल्मी हस्तियां

Sandeep Kumar | Published:
Share
assembly-speaker-son-wedding
assembly-speaker-son-wedding

ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह के रिसेप्शन में उपराष्ट्रपति समेत चार राज्यों के सीएम शामिल हुए। इस दौरान वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए कई नेताओं समेत बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए।

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर की शादी के बाद ग्वालियर में रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस खास मौके पर देश की राजनीतिक और फिल्मी दुनिया की बड़ी हस्तियां एक मंच पर दिखाई दीं। इस आयोजन में कई नेता समेत फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।

6ae90a06-7e1
6ae90a06-7e1


उपराष्ट्रपति से लेकर चार सीएम पहुंचे

रिसेप्शन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज नेताओं ने उपस्थित होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

ede1937d-ae5
ede1937d-ae5


ये खबर भी पढ़िए... उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता

ये खबर भी पढ़िए... स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी को किया हिंदू धर्म से बहिष्कृत, मंदिरों में प्रवेश भी वर्जित

बॉलीवुड से भी रहा सितारों का जलवा

राजनीतिक दिग्गजों के साथ बॉलीवुड सितारे भी इस शाही आयोजन का हिस्सा बने। सुनील शेट्टी, सोनू सूद और प्राची देसाई मुम्बई से ग्वालियर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। सितारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनकता और बढ़ा दिया।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में तेज बारिश से बिगड़े हालत, निगम के पूर्व BJP सभापति घर से पानी निकालते हुए दिखे

जयपुर में हुई थी शाही शादी

29 मई को जयपुर के ऐतिहासिक जयमहल पैलेस में प्रबल प्रताप सिंह तोमर और अरुंधति सिंह राजावत का विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इस विवाह में उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ ही केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

ये खबर भी पढ़िए... विदेश में नौकरी का सपना बन रहा साइबर ठगी का जाल, जानें बचने के उपाय

कौन हैं अरुंधति सिंह राजावत?

अरुंधति, राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश मंत्री और भरतपुर जिला अध्यक्ष रहे ठाकुर भानु प्रताप सिंह राजावत की पोती हैं। वे राजेश राजावत की बेटी हैं और राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं।



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • शिवराज सिंह चौहान
  • जगदीप धनखड़
  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • सोनू सूद
  • मंगूभाई पटेल
  • रिसेप्शन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर