7a45e541-965
आरोपों के बाद VRS लेने वाले सहायक खनिज अधिकारी लुणावत को पेंशन पर ये मिली राहत
Sanjay Gupta | Updated:
Assistant Mineral Officer Lunawat
विवादित सहायक खनिज अधिकारी को वीआरएस लेने के बाद पेंशन रोक जाने पर हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने कहा कि लंबित आपराधिक मामले के कारण पेंशन रोकी नहीं जा सकती।
INDORE. विवादित सहायक खनिज अधिकारी संजय लुणावत को पेंशन पर बड़ी राहत मिल गई है। बता दें कि संजय लुणावत ने आरोपों के बाद दिसंबर 2024 में नौकरी से वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) ले लिया था। गंभीर आरोपों के चलते मप्र शासन ने उनकी पेंशन रोक दी थी। इसके खिलाफ वह हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ में गए थे।
हाईकोर्ट आदेश के बाद 7 साल के बच्चे को खदान देने वालों पर केस, खनिज अधिकारी खन्ना, लुणावत मुश्किल में
याचिकाकर्ता लुणावत के वकील ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता 20.12.2024 को सहायक खनिज अधिकारी, कलेक्ट्रेट, इंदौर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें आपराधिक मामला लंबित होने का बहाना बनाकर मध्य प्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम, 1976 के प्रावधानों के अनुसार अनंतिम पेंशन का भुगतान भी नहीं किया गया है।
हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि याचिकाकर्ता की अनंतिम (प्रोविजनल) पेंशन तत्काल प्रदान करें। कोर्ट ने कहा- केवल आपराधिक मामले के लंबित होने के आधार पर इसे रोका नहीं जा सकता है। संबंधित अधिकारी याचिकाकर्ता की पेंशन के बकाया के संबंध में भी निर्णय लेगा। यह कार्रवाई दो सप्ताह की अवधि के भीतर शीघ्रता से की जाएगी।
![7a45e541-965]()
MP News: भूमाफिया चंपू अजमेरा के खेल में कारोबारी संजय लुणावत उलझे, जमीन ले ली, चेक बाउंस हो गए
लुणावत का ट्रांसफर द सूत्र की खबरों के बाद ही हुआ था। उनके इंदौर में ट्रांसफर पर द सूत्र ने खुलासा किया था कि उन पर महिला संबंधी अपराध है और वह जेल भी गए थे। ऐसे में उनका ट्रांसफर, पोस्टिंग नहीं की जा सकती है।
साथ ही इंदौर के ठेकेदार पीडी अग्रवाल, जिसकी खदान की जांच का जिम्मा उन्हें सौंपा गया था, वह खुद उनकी दी कार में घूमते थे। इन खुलासों के बाद उनका श्योपुर ट्रांसफर आदेश हो गया था। इससे परेशान होकर लुणावत ने वीआरएस ले लिया था।
इंदौर न्यूज: खनिज अधिकारी लुणावत केस, 35 लाख की रिश्वत लेने, 30 और मांगने के आरोप
वहीं विभाग के जरिए वीआरएस मंजूरी के जारी हुए पत्र में लिखा था कि सहायक खनिज अधिकारी लुणावत के खिलाफ आपराधिक केस 1848/2021 रतलाम कोर्ट में विचाराधीन है और विभागीय जांच प्रचलित है। इसलिए जीएडी नियम के अनुसार उन्हें अनंतिम पेंशन देय होगी। यह पेंशन आपराधिक प्रकरण, विभागीय जांच में दोषसिद्ध होने पर रोकी जा सकेगी, लेकिन इसके बाद भी पेंशन नहीं दी गई थी। इसी को लेकर वह हाईकोर्ट गए थे।
महिला अपराध सहित रिश्वत के आरोपों में घिरे मध्यप्रदेश खनिज अधिकारी लुणावत का VRS
इंदौर हाईकोर्ट में यह लगी याचिका
वीआरएस के बाद संजय लुणावत की पेंशन रोक दी गई थी। उन पर रतलाम में पदस्थ रहने के दौरान महिला संबंधी अपराध दर्ज हुआ था। इसी केस का हवाला देकर पेंशन रोकी गई। इस पर लुणावत ने इंदौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
इंदौर हाईकोर्ट ने यह दिया आदेश
हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि याचिकाकर्ता की अनंतिम (प्रोविजनल) पेंशन तत्काल प्रदान करें। कोर्ट ने कहा- केवल आपराधिक मामले के लंबित होने के आधार पर इसे रोका नहीं जा सकता है। संबंधित अधिकारी याचिकाकर्ता की पेंशन के बकाया के संबंध में भी निर्णय लेगा। यह कार्रवाई दो सप्ताह की अवधि के भीतर शीघ्रता से की जाएगी।
MP News: भूमाफिया चंपू अजमेरा के खेल में कारोबारी संजय लुणावत उलझे, जमीन ले ली, चेक बाउंस हो गए
द सूत्र की खबर के बाद हुआ था ट्रांसफर
साथ ही इंदौर के ठेकेदार पीडी अग्रवाल, जिसकी खदान की जांच का जिम्मा उन्हें सौंपा गया था, वह खुद उनकी दी कार में घूमते थे। इन खुलासों के बाद उनका श्योपुर ट्रांसफर आदेश हो गया था। इससे परेशान होकर लुणावत ने वीआरएस ले लिया था।
इंदौर न्यूज: खनिज अधिकारी लुणावत केस, 35 लाख की रिश्वत लेने, 30 और मांगने के आरोप
वीआरएस संबंधी शासकीय आदेश में यह लिखा था
महिला अपराध सहित रिश्वत के आरोपों में घिरे मध्यप्रदेश खनिज अधिकारी लुणावत का VRS
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
By Jageshwar Prasad