धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के अश्लील वीडियो पर मचा बवाल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Ravi Singh | Sept 01, 2024, 24:11 IST
Share
Shaligram Garg
Shaligram Garg

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक एक लड़की के साथ अश्लील डांस करते दिखाई दे रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह कहते हुए वायरल किया जा रहा है कि यह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग है|

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग का विवादों से नाता रहा है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक एक लड़की के साथ अश्लील डांस करते दिखाई दे रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह कहते हुए वायरल किया जा रहा है कि यह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग है|

वीडियो को देखकर व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक तक लोग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई पक तरह-तरह के कमेंट करने लग गए हैं। वीडियो इतना वायरल हुआ कि बागेश्वर बाबा के भक्तों तक गया। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयाई निशांत नायक ने छतरपुर जिले के बमीठा थाना में यह शिकायत दर्ज कराई कि यह वीडियो फर्जी है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के परिवार को बदनाम करने के लिए कि साजिश है। बमीठा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी मोहर सिंह ने धारा 553 (2) के तहत अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

धाम को बदनाम करने की कोशिश

निशांत नायक के अलावा धाम के कई अन्य अनुयाई भी बमीठा थाने में मौजूद थे। निशांत ने थाना प्रभारी को बताया कि यह एक सोची समझी साजिश है। वीडियो में जो व्यक्ति है वह कोई और है और यह धाम को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। वहीं थाना प्रभारी ने का कहना है कि निशांत नायक नाम के व्यक्ति के द्वारा आवेदन दिया गया है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस व्यक्ति ने पहली बार इस वीडियो को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई का बताते हुए वायरल किया है उसी अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मंच संचालक के खिलाफ मुंबई थाने में की शिकायत

धीरेंद्र शास्त्री बोले- गलत करोगे तो छत से घर जुदा हो ही जाएगा, नेहा सिंह ने सरकार को घेरा

विवादों से पुराना नाता

3 महीने पहले शालिग्राम का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह गड़ा गांव में ही जीतू तिवारी के घर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। उसके साथी भी मौजूद है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज सुनाई दे रही है। शालिग्राम गर्ग का जीतू तिवारी से लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हुआ था। बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इस मामले में पीड़ित पक्ष बमीठा थाने पहुंचा था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा था। पीड़ित पक्ष ने शालिग्राम गर्ग पर आरोप लगाया था कि वह हमारे घर पर रात में आए थे। अगले दिन लगभग 50 लोगों के साथ आए और उन्होंने हमारे परिवार के साथ मारपीट की। हमारे हाथ-पैर तोड़ दिए और हमारी छोटी-छोटी बच्चियों के साथ भी मारपीट की।

ये खबर भी पढ़ें...

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में लगी याचिका, अब क्या कर दिया बाबा बागेश्वर ने?

छतरपुर में बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर FIR, एक समारोह में पिस्तौल लेकर धमकाते दिखा था

दलित के साथ मारपीट

फरवरी 2023 में गांव में एक दलित परिवार के घर पर बारात आई थी। बारात में बाराती डीजे के धुन पर थिरक रहे थे। शालिग्रम गर्ग उस बारात में पिस्टल लहराते हुए पहुंच गए। साथ ही परिवार के साथ गाली गलौज करने लगे। शालिग्राम पर पीड़ित परिवार ने मारपीट का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि वह शराब के नशे में था।



Tags:
  • Bageshwar Dham
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • Dhirendra Krishna Shastri
  • video viral
  • Shaligram Garg
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा