BAGESHWAR DHAM
बागेश्वर धाम में श्रद्धालु की मौत, पुलिस-पत्रकार ने दिया कंधा
Anjali Dwivedi | Published:
बागेश्वर धाम में पूरी हुई आखिरी इच्छा
मुंबई के 63 वर्षीय सतीश कामद की बागेश्वर धाम में हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन मुंबई से हवाई मार्ग से पहुंचे। पुलिस, पत्रकार और स्वास्थ्यकर्मियों ने कंधा दिया। बेटी बोलीं, पिता की अंतिम इच्छा यहीं पूरी हुई।
समझें क्या है पूरा मामला
- मुंबई के आयरोली निवासी 63 वर्षीय सतीश कामद बागेश्वर धाम दर्शन के लिए आए थे।
- राम दरबार में अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।
- परिवार मुंबई से हवाई मार्ग से छतरपुर पहुंचा और यहीं अंतिम उनका संस्कार किया।
- पुलिसकर्मी, पत्रकार और स्वास्थ्यकर्मियों ने अर्थी को कंधा देकर इंसानियत की मिसाल पेश की है।
- बेटी कृतिका ने बताया कि बागेश्वर धाम में अंतिम सांस लेना उनके पिता की आखिरी इच्छा थी।
आस्था की आखिरी यात्रा
कुछ दिन पहले सतीश जब बागेश्वर धाम के राम दरबार में बैठे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हार्ट अटैक इतना तेज था कि वे संभल नहीं सके और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवार वालों को घटना की सूचना कैसे मिली
सैकड़ों किलोमीटर दूर से आए इस परिवार के पास उस वक्त सिर्फ दुख था और एक अजनबी शहर था। लेकिन छतरपुर ने उन्हें अकेला नहीं छोड़ा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सागर रोड स्थित भैंसासुर मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के भाई दिनेश ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इस अंतिम यात्रा में जो दृश्य बना, वह देखने वालों की आंखें नम कर गया। बागेश्वर धाम पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक रविंद्र मिश्रा, स्थानीय पत्रकार विनोद मिश्रा और जिला अस्पताल की टीम से गोविंद और संजय ने अर्थी को कंधा दिया। ये सभी सतीश कामद को जानते तक नहीं थे। फिर भी एक इंसान की आखिरी विदाई में वे परिवार की तरह साथ खड़े रहे।
बेटी की बात ने सबको रुला दिया अंतिम संस्कार के बाद बेटी कृतिका कामद से जब बात हुई तो उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन चेहरे पर एक अजीब सा सुकून भी था। उन्होंने कहा कि पिता हमेशा कहते थे कि मैं बागेश्वर धाम में अंतिम सांस लूं और परिवार को महाराज जी का आशीर्वाद मिले। भगवान ने उनकी यह इच्छा पूरी की। यह दुख तो है, लेकिन पिता जहां चाहते थे, वहीं गए। पत्नी स्नेह कामद ने बताया कि सतीश का बागेश्वर धाम से गहरा लगाव था। वे समय-समय पर यहां आकर सेवा कार्य भी करते थे। मुंबई में एक बार महाराज जी का आशीर्वाद भी उन्हें मिला था।
इंसानियत का वह पल जो याद रहेगा
बागेश्वर धाम आस्था का केंद्र है। लेकिन उस दिन वहां से दूर छतरपुर की एक मुक्ति धाम में इंसानियत का जो दर्शन हुआ, वह किसी भी धर्म से बड़ा था।
यह खबर क्यों जरूरी है
पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और पत्रकार समुदाय का इस अंतिम विदाई में शामिल होना यही बताता है कि सरकारी सेवा सिर्फ नौकरी नहीं, एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। ऐसी खबरें समाज को जोड़ती हैं और यह विश्वास दिलाती हैं कि अनजान जगह पर भी अपने मिल जाते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
बागेश्वर धाम को विदेश से मिलेगा चंदा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की संस्था को केंद्र से मिली मंजूरी
बागेश्वर धाम दरबार में धीरेंद्र शास्त्री ने खोली चेलों की पोल, बोले- 'लौंडियाबाजी' के चक्कर में...
बागेश्वर धाम के आस-पास खेती की जमीन पर बिना प्लानिंग काट रहे प्लॉट
बागेश्वर धाम में 305 बेटियों का विवाह: रामभद्राचार्य हुए शामिल, बोले- धीरेंद्र शास्त्री के विवाह में आऊंगा
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
By Ramanand Tiwari