बालाघाट में मां बनी मासूम की हत्यारी : सास के पूछने पर बोली दबा दिया गला
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 29, 2025, 15:32 IST
Mother killed 3-month-old daughter in Balaghat
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक मां ने अपनी तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मौदा में एक निर्दयी मां ने अपनी तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना की जाँच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रजेगांव चौकी क्षेत्र के मौदा गांव से पुलिस को सूचना दी गई कि एक तीन माह की बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीओपी ओमप्रकाश और एफएसएल अधिकारी गौतमा मेश्राम की टीम मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह मामला सामान्य मौत प्रतीत हुआ, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन किया, तो बालिका की हत्या की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम में पता चला कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। ये भी पढ़ें: भाई की हत्या कर शव नदी में फेंका, अंगूठी देखकर बीवी ने पहचाना तो कब्र से वापस निकाला कैसे की
घटना वाली रात करीब एक बजे दीपाली ने अपनी सास को बताया कि बच्ची दूध नहीं पी रही और उसकी हरकतें बंद हो गई हैं। सास ने जब बच्ची को देखा तो उसका शरीर ठंडा हो चुका था। पूछताछ में दीपाली ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची का गला दबाकर उसकी जान ले ली। किरनापुर थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी दीपाली मते (24 वर्ष) के पति की मौत नवंबर 2024 में हुई थी। तब से ही वह अपनी सास के साथ रह रही थी। लोगों का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद से ही दीपाली मानसिक तनाव में थी। बच्ची की परवरिश और घर की ज़िम्मेदारियों के कारण इसी तनाव के चलते उसने यह अमानवीय कृत्य किया होगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
पुलिस को मिली असामान्य मौत की सूचना
जांच में हुआ हुआ खुलासा
कैसे की बच्ची की हत्या
पति की मौत के बाद महिला थी मानसिक तनाव में
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman