बालाघाट में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, चार महिला नक्सली ढेर, सीएम मोहन ने दी बधाई

Manish Kumar | Feb 19, 2025, 16:33 IST
Share
balaghat-naxal-encounter
balaghat-naxal-encounter

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और हॉकफोर्स को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गढीं थाना क्षेत्र के सूपखार वन रेंज में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 महिला नक्सली ढेर हो गईं।

पूनम राउत @ बालाघाट.

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें चार हार्डकोर महिला नक्सली मारी गईं। यह मुठभेड़ गढीं थाना क्षेत्र के सूपखार वन रेंज में हुई, जहां पुलिस और हॉकफोर्स की टीम ने नक्सलियों पर शिकंजा कस दिया। मारे गए नक्सलियों के पास से कई अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ती का काम सर्च ऑपरेशन खत्म करने के बाद किया जाएगा।

बालाघाट में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बालाघाट के सूपखार वन क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें चार हार्डकोर महिला नक्सली मारी गईं। यह मुठभेड़ हॉकफोर्स, जिला पुलिस बल और नक्सलियों के बीच हुई, जहां सुरक्षाबलों ने प्रभावी कार्रवाई की। गढीं थाना क्षेत्र में हुए इस एनकाउंटर में तीन नक्सलियों को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली। मुठभेड़ के बाद कई नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह खबर भी पढ़ें... हमास की तरह नक्सली हिड़मा ने बनाया बंकर, यहां बनता था बम और बंदूक

बरामद किए गए हथियार और नक्सली साहित्य

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक इंसास रायफल, एक एसएलआर रायफल, एक .303 रायफल और अन्य सामग्री बरामद की है। इसके अलावा, नक्सलियों से जुड़े कई दस्तावेज और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली हैं, जिससे नक्सली नेटवर्क की जानकारी मिल सकती है। घटना के बाद हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस बल की 12 से अधिक टीमें इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस का मानना है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं, जो जंगल में छिपे हो सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें... बीजापुर में फोर्स ने बड़े नक्सलियों को घेरा , 8 नक्सली मार गिराए

सुरक्षाबलों ने तेज किया नक्सल विरोधी अभियान

पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस एनकाउंटर के बाद नक्सली संगठन कमजोर होने की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें... बीजापुर मुठभेड़ में दो जवान शहीद, फोर्स ने 31 नक्सली मार गिराए

50 लाख का इनामी नक्सली दामोदर फोर्स को चकमा दे गया... जिंदा बता रहे

बालाघाट पुलिस की इस सफलता पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बधाई दी है। इसे उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के लिए तारीफ की।

वहीं, प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने भी पुलिस टीम को इस कामयाबी के लिए बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा है कि बालाघाट पुलिस अधिकारियों एवं टीम ने सराहनीय काम किया है।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Balaghat
  • बालाघाट
  • नक्सली मुठभेड़
  • नक्सली
  • Naxal
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज