केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा, एमपी का ये जिला अब नक्सल हॉटस्पॉट नहीं

Sandeep Kumar | May 03, 2025, 20:08 IST
Share
balaghat-out-of-top-naxal-hit
balaghat-out-of-top-naxal-hit

बालाघाट जिले को अब देश के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से हटा दिया गया है। गृह मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट में इसे ‘डिस्ट्रिक्ट ऑफ कंसर्न’ की श्रेणी में रखा गया है। जिसका अर्थ है कि जिले में हालात पहले से बेहतर हुए हैं...

MP News : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले को अब देश के टॉप नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से हटा दिया गया है। एक समय पर यह जिला भारत के 12 सबसे नक्सल प्रभावित जिलों में शामिल था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह जिले की स्थिति में सुधार हुआ है।

हालांकि, इसे अभी भी 'डिस्ट्रिक्ट ऑफ कंसर्न' की श्रेणी में रखा गया है, जिसका मतलब है कि यहां अभी भी सतर्कता की आवश्यकता है, लेकिन अब हालात पहले की तुलना में बहुत बेहतर हो चुके हैं। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक नगेंद्र सिंह ने इस बदलाव की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की सघन कार्रवाई और निरंतर प्रयासों के चलते जिले में नक्सल गतिविधियों में भारी कमी आई है।

सुरक्षा बलों की सफलता

सुरक्षा बलों के प्रयासों से नक्सलियों के कई मंसूबों को विफल किया गया, और अब जिले में नक्सलियों का दबदबा पहले जैसा नहीं रहा। गृह मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब देश में 58 के बजाय केवल 38 जिले ही नक्सल प्रभावित हैं। इनमें से भी सिर्फ 6 जिले सर्वाधिक नक्सल प्रभावित श्रेणी में आते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...ESB की ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की चयन सूची पर सवाल, हाईकोर्ट ने दिए अहम आदेश

'डिस्ट्रिक्ट ऑफ लिगेसी' की श्रेणी में मंडला और डिंडोरी

एमपी के दो और जिले, मंडला और डिंडोरी, जिन्हें पहले नक्सल प्रभावित जिलों में रखा गया था। अब उन्हें 'डिस्ट्रिक्ट ऑफ लिगेसी' की श्रेणी में डाला गया है। यह श्रेणी उन जिलों के लिए बनाई गई है जहां पहले नक्सलियों की सक्रियता थी, लेकिन अब हालात में सुधार हो चुका है। इन जिलों में निरंतर निगरानी और विकास कार्यों को तेज किया जाएगा ताकि इन्हें पूरी तरह से विकास की मुख्यधारा में लाया जा सके।

ये खबर भी पढ़िए...रुक गए तबादले! मंत्रियों की इस डिमांड से अटकी है एमपी की ट्रांसफर पॉलिसी

नक्सल प्रभावित जिलों में गिरावट

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकारों की रणनीति ने अच्छा परिणाम दिया है। इसमें सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ विकास कार्यों और स्थानीय संवाद को भी प्राथमिकता दी गई। नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या अब 58 से घटकर 38 हो गई है, जो इस लड़ाई में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में डॉक्टरों की कमी, 4000 से ज्यादा विशेषज्ञ के पद खाली, भर्ती प्रक्रिया धीमी

ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, सवाब के नाम पर अपराध सिखाने वाले ग्रंथ जब्त हो

नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में निरंतर प्रयास

पुलिस अधीक्षक नगेंद्र सिंह ने कहा कि भले ही बालाघाट अब नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से बाहर हो गया हो, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहेंगी और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेंगी। उनका कहना है कि नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा और भविष्य में बालाघाट को किसी भी नक्सली श्रेणी से बाहर करने का लक्ष्य रखा जाएगा।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट
  • गृह मंत्रालय
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय
  • नक्सलवाद
  • नक्सल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा