यशवंत क्लब में 50 हाईप्रोफाइल को सदस्यता देने के लिए ऐसे बन रही कमेटी
Sanjay Gupta | Nov 27, 2024, 11:37 IST
thesootr
इंदौर के प्रसिद्ध यशवंत क्लब (YC) में सदस्यता के लिए आवेदन, स्क्रूटनी और इंटरव्यू के बाद अब फाइनली अंतिम चरण आ गया है। इसमें बैलेटिंग कमेटी के सामने यह प्रोविजनल सदस्यता प्राप्त 75 लोग आएंगे और अपना परिचय देंगे।
मप्र और इंदौर के प्रसिद्ध यशवंत क्लब (YC) में सदस्यता के लिए आवेदन, स्क्रूटनी और इंटरव्यू के बाद अब फाइनली अंतिम चरण आ गया है। इसमें बैलेटिंग कमेटी के सामने यह प्रोविजनल सदस्यता प्राप्त 75 लोग आएंगे और अपना परिचय देंगे। फिर बैलेटिंग कमेटी इनके लिए वोटिंग करेगी। जो भी एक तय वोट प्राप्त करेगा फाइनली उसी की सदस्यता फाइनल होगी। इन 75 में से 50 को सदस्यता दी जाएगी।
बैलेटिंग कमेटी क्लब के संविधान के तहत तय नियमानुसार बनाई जाएगी। इसके लिए तय किया गया है कि इस कमेटी में क्लब के 25 साल और इससे अधिक समय से सदस्यता प्राप्त 25 सदस्य रहेंगे, 15 सदस्य वह होंगे जो 15 से 25 साल से क्लब के सदस्य हैं और 10 सदस्यों में पूर्व चेयरमैन या सचिव शामिल होंगे। इस तरह कमेटी में कुल 50 सदस्य होंगे।
यशवंत क्लब सदस्यता में इंदौर के बिल्डर, पत्रकार, अखबार मालिक और पूर्व विधायक के पुत्र लिस्ट में आगे
मैनेजिंग कमेटी के सचिव संजय गोरानी ने इस संबंध में क्लब में एक सूचना जारी कर दी है और जो भी व्यक्ति इन कैटेगरी में बैलेटिंग कमेटी का सदस्य बनना चाहता है, वह आवेदन कर सकता है। इन सभी से यह आवेदन एक तय फार्मेट में 5 दिसंबर, दोपहर तीन से रात नौ बजे के बीच में बुलाए गए हैं। आवेदन के बाद बैलेटिंग कमेटी का गठन होगा।
![thesootr]()
![thesootr]()
![thesootr]()
जानकारी के अनुसार बैलेटिंग कमेटी बनने के बाद इस कमेटी के सामने प्रोविजनल सदस्यता प्राप्त सदस्य 12 दिसंबर को पेश होकर अपना परिचय देंगे। इसके बाद कमेटी इन नामों को लेकर रविवार 15 दिसंबर को दोपहर तीन से साढ़े पांच बजे तक वोट करेगी। इन वोट से तय होगा कि प्रोविजनल में से किसे फाइनली सदस्यता प्राप्त होगी।
यशवंत क्लब नई सदस्यता सूची में 120 नंबर के बाद वालों को सदस्यता मिलना मुश्किल, पहले 75 के इंटरव्यू शुरू
क्लब द्वारा सदस्य बनने के लिए बुलाए गए आवेदनों में कुल 185 नाम आए थे। इसमें से 75 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया और पहले चरण में इन्हें तय किया गया है। इसमें से 50 सदस्य बनेंगे। इसके बाद आने वाले समय में फिर 25-25 करके 50 और सदस्य बनेंगे। इस तरह कुल 100 सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्य बनने के लिए 25 लाख रुपए फीस और 4.50 लाख रुपए जीएसटी यानी कुल 29.50 लाख रुपए की फीस लगेगी।
सदस्यता सूची में पूर्व विधायक संजय शुक्ला के पुत्र सागर शुक्ला, व्यापमं घोटाले के आरोपी सुरेश भदौरिया के पुत्रल मयंक भदौरिया, हरीश फतेहचंदानी, गुरुसिंघ सभा के नवनिर्वाचित प्रधान मोनू उर्फ हरप्रीत भाटिया, बिल्डर गोपाल गोयल, सनवीर सिंह छाबड़ा, हितेंद्र मेहता, विपिन कंधारी, डॉ. भरत अग्रवाल, विशाल पमनानी, रविंद्र सिंह छाबड़ा, मेहुल मेहता, प्रमथ बाकलीवाल, भरत पारिख, सुशील सतवानी, निकेत मंगल आदि यह पहले 75 की सूची में है।
इसके साथ ही लिस्ट में बिल्डर संजय दासौद, विवेक दम्मानी, अमित वाधवानी, नीलेश काबरा, अक्षत चेलावत, कबीर चुग, अजय आसुदानी, अमरिंदर सिंह घुम्मन, डॉ. अजय देसाई, हर्षित चुग, गौरव छाबड़ा व अन्य शामिल है। इन सभी के नंबर 120 के बाद है ऐसे में इन्हें सौ में सदस्यता मिलेगी यह तभी संभव होगा जब आगे वाले नंबर वालों में से बैलेटिंग कमेटी में कई सदस्य कम वोट पाकर बाहर हो जाएं।
बैलेटिंग कमेटी इस तरह बन रही है
यशवंत क्लब सदस्यता में इंदौर के बिल्डर, पत्रकार, अखबार मालिक और पूर्व विधायक के पुत्र लिस्ट में आगे
कमेटी के लिए बुलाए गए आवेदन
thesootr
thesootr
thesootr
कमेटी कब करेगी वोट
यशवंत क्लब नई सदस्यता सूची में 120 नंबर के बाद वालों को सदस्यता मिलना मुश्किल, पहले 75 के इंटरव्यू शुरू
क्लब को कुल 185 ने किया है आवेदन
यह है पहले 75 सदस्य बनने में
बाकी लिस्ट में यह है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA