बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों ने की शराब पार्टी, ड्राइवर-गाइड भी थे शामिल
Siddhi Tamrakar | Jan 20, 2025, 15:11 IST
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों द्वारा शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ है। इस हरकत में जिप्सी ड्राइवर और गाइड भी शामिल बताए जा रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...
उमरिया के प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों द्वारा सफारी के दौरान शराब पीने का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना 14 जनवरी की है, जब पर्यटक जिप्सी में बैठकर शराब पीते नजर आए। इस हरकत में जिप्सी ड्राइवर और गाइड भी शामिल बताए जा रहे हैं।
![81707c6e-577]()
यह घटना बांधवगढ़ के मगधी पर्यटन जोन के कोर एरिया की है। फिलहाल, पर्यटकों की पहचान नहीं हो पाई है। पर्यटकों की इस हरकत को टाइगर रिजर्व की छवि के लिए हानिकारक बताया जा रहा है।
पर्यटन प्रभारी विजय श्रीवास्तव ने ड्राइवर और गाइड को जारी नोटिस में लिखा है कि 14 जनवरी की शाम की सफारी के दौरान आप दोनों पर्यटकों के साथ मगधी जोन में गए थे। वायरल वीडियो में आप दोनों पर्यटकों के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं। यह व्यवहार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की छवि को खराब करता है।
नोटिस में साफ किया गया है कि ड्राइवर और गाइड के वाहन को आगामी आदेश तक रिजर्व में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया गया है। दोनों को 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब देने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
81707c6e-577
वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
रविवार को वीडियो के वायरल होने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पर्यटन प्रभारी विजय श्रीवास्तव ने जिप्सी ड्राइवर विनोद यादव और गाइड उमा दत्त के खिलाफ नोटिस जारी किया है। दोनों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही, अगले आदेश तक जिप्सी और गाइड के रिजर्व में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
घटना कोर एरिया की
पर्यटन प्रभारी का नोटिस
अस्थायी प्रतिबंध और स्पष्टीकरण की मांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari