इंदौर बैंक गारंटी घोटाला : नगर निगम में शराब ठेकेदारों जैसा बैंक गारंटी घोटाला, 8.50 करोड़ की गारंटी निकली फर्जी
Sanjay Gupta | Sept 07, 2024, 10:09 IST
इंदौर नगर निगम में अब 8.50 करोड़ का घोटाला
इंदौर नगर निगम ने पीएम आवास योजना में बांगड़दा में बन रही सतपुड़ा इमारत के निर्माण का काम दिया। यह टेंडर राजकोट की फर्म कुणाल स्ट्रक्चर (इंडिया) प्रा. लि. ने लिया। इसके लिए उसने ठाणे की एक बैंक की 8.50 करोड़ रुपए की गारंटी दी, जो फर्जी निकली।
इंदौर बैंक गारंटी घोटाला : इंदौर में शराब ठेकेदारों द्वारा 150 करोड़ का फर्जी बैंक गारंटी घोटाला किया जा चुका है। जिसमें फर्जी बैंक गारंटी के जरिए करोड़ों के ठेके सालों साल उठाए जाते रहे हैं। अब इसी तरह का मामला इंदौर नगर निगम में सामने आया है। यह निगम के जिम्मेदारों ने काम देते समय मिली गारंटी की जांच ही नहीं की, बाद में पता चला कि यह गारंटी फर्जी थी।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
नगर निगम ने पीएम आवास योजना में बांगड़दा में बन रहे सतपुड़ा इमारत के निर्माण का काम दिया। यह टेंडर राजकोट की ठेकेदार फर्म कुणाल स्ट्रक्चर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने ली। इसके लिए उसने ठाणे की एक बैंक की 8.50 करोड़ रुपए की गारंटी दी, जो फर्जी निकली। वहीं इसी फर्जी गारंटी पर वह काम भी करता रहा और निगम भुगतान भी।
ये खबर पढ़िए... इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नर्स भर्ती घोटाला, महिला पदों पर भर्ती कर दिए पुरुष, शिकायत के 17 साल बाद खुलासा
इसका खुलासा होने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम अधिकारियों को ठेकेदार पर केस दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके लिए निगम ने थाने में आवेदन दे दिया है। यह ठेका भी कोई 10-20 करोड़ का नहीं बल्कि पूरे सौ करोड़ का है। जो ठेकेदार को मिला है।
ये खबर पढ़िए... इंदौर एसपी रहते हुए संजीव शमी ने 265 बीजेपी पार्षद, नेताओं पर कराया था केस, अब 16 साल बाद 72 हुए बरी author-image
कंपनी ने चरणबद्ध तरीके से काम शुरू किए, इस पर निगम टीडीएस काटकर भुगतान भी करता रहा। इसके बाद कंपनी ने पांच फीसदी सिक्यूरिटी जमा राशि लौटाने के लिए कहा तब जाकर नगिम के जिम्मेदारों ने गांरटी चेक की, तब संबंधित बैंक ने बताया कि ऐसी कोई गारंटी उनके द्वारा नहीं दी गई है।
ये खबर पढ़िए... इंदौर DAVV के कुलपति के लिए डॉ. संगीता शुक्ला मजबूत दावेदार, मंत्री के भाई, एबीवीपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के साथ यह भी कोशिश में
महापौर ने जहां केस दर्ज कराने की बात कही वहीं जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कहा कि इसमें अधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकती है और इसकी भी जांच कारई जाएगी। उल्लेखनीय है कि नगर निगम में फर्जी फाइल के जरिए 150 करोड़ के बिल भुगतान की राशि का घोटालो हो चुका है जिसमें निगम के कई अधिकारी गिरफ्तार हुए हैं और अभी भी जेल में हैं।
महापौर भार्गव और निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर फर्जी बैंक गारंटी में मेसर्स कुणाल स्ट्रक्चर (इण्डिया) प्रा.लि., राजकोट एवं आई.सी.आई. सी.आई. बैंक लिमिटेड. ठाणे के कर्मचारियों (जो अपराध किये जाने के षड्यंत्र में संलिप्त हैं,)के विरुद्ध थाना सेंट्रल कोतवाली में एफआईआर हो गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत बड़ा बांगड़दा बुधानिया एवं बड़ा बांगड़दा एक्सटेंशन स्थलों पर आवासीय इकाईयों के निर्माण कार्य हेतु अनुबंधित फर्म मेसर्स कुणाल स्ट्रक्चर (इण्डिया) प्रा.लि., राजकोट को अनुबंध क्रमांक 5/पी एम ए वाई/2017-18 लागत राशि रुपए 17.70 करोड़ रुपए के लिए किया गया था। फर्म ने समय पर काम नहीं किया तो नोटिस दिए गए। एक साल से ठेकेदार ने काम ही बंद कर दिया। जवाब नहीं आने पर ठेका निरस्त किया और जमा सिक्यूरिटी बैंक गारंटी 8.69 करोड़ रुपए और सिक्यूरिटी जमा 8.69 लाख रुपए राजसात का फैसला हुआ। यह गारंटी राशि निगम ने बैंक से मांगी तो बैंक प्रबंधन ने कहा कि यह कोई गारंटी हमारे यहां से जारी ही नहीं हुई।
मेसर्स कुणाल स्ट्रक्चर इंडिया एवं बैंक के कर्मचारियों द्वारा सांठ-गांठ से फर्जी बैंक ग्यारंटी ली। इसे जमा कर प्रधानमंत्री आवास योजना विभाग के काम को लेकर निगम के साथ धोखाधड़ी की गई। मेसर्स कुणाल स्ट्रक्चर (इण्डिया) प्रा.लि., राजकोट एवं आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के कर्मचारी जो अपराध किये जाने के षड्यंत्र में संलिप्त हैं, उनके विरूद्ध थाना सेंट्रल कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई।
![sanjay gupta]()
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
पीएम आवास योजना में हुआ यह गड़बड़ी
ये खबर पढ़िए... इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नर्स भर्ती घोटाला, महिला पदों पर भर्ती कर दिए पुरुष, शिकायत के 17 साल बाद खुलासा
एफआईआर करा रहा नगर निगम
ये खबर पढ़िए... इंदौर एसपी रहते हुए संजीव शमी ने 265 बीजेपी पार्षद, नेताओं पर कराया था केस, अब 16 साल बाद 72 हुए बरी author-image
आराम से भुगतान करता रहा निगम
ये खबर पढ़िए... इंदौर DAVV के कुलपति के लिए डॉ. संगीता शुक्ला मजबूत दावेदार, मंत्री के भाई, एबीवीपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के साथ यह भी कोशिश में
अधिकारियों की मिलीभगत की भी होगी जांच
ठेकेदार के साथ ICICI वालों पर भी FIR
यह है पूरा मामला
सांठगांठ कर हुई फर्जी गारंटी जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj