CJP, छात्र आंदोलन को बताया राष्ट्र विरोधी, BCI चेयरमैन मनन मिश्रा के बयान पर वकीलों में बढ़ा विरोध

Neel Tiwari | Jul 25, 2026, 12:45 IST
Share
BCI चेयरमैन मनन मिश्रा
BCI चेयरमैन मनन मिश्रा

छात्रों के विरोध प्रदर्शन को एक ओर जहां पूरे देश में अधिवक्ताओं का भी समर्थन मिल रहा है, वहीं BCI चेयरमैन ने आंदोलन में देश विरोधी ताकतों के शामिल होने की बात कह दी। कई वकीलों ने उनके बयान और BCI के लेटरहेड के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने छात्र प्रदर्शनों पर एक बयान जारी किया है।
  • बयान में प्रदर्शनों में देश विरोधी ताकतों के शामिल होने का दावा किया गया है।
  • बयान BCI के लेटरहेड पर जारी होने से नया विवाद खड़ा हो गया है।
  • कई वकीलों ने इसे चेयरमैन की निजी राय बताया और विरोध किया है।
  • सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर कानूनी समुदाय में बहस तेज हो गई है।

छात्र आंदोलन पर बयान से बढ़ा विवाद

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और भाजपा के राज्यसभा सांसद सीनियर एडवोकेट मनन कुमार मिश्रा का एक बयान विवादों में आ गया है। यह बयान दिल्ली में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों को लेकर जारी किया गया था। बयान सामने आने के बाद देशभर के कई वकीलों ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर लगातार बहस चल रही है।

BCI के लेटरहेड पर जारी हुआ बयान

बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा के नाम से जारी बयान BCI के आधिकारिक लेटरहेड पर था। इसमें कहा गया कि तथाकथित छात्र प्रदर्शनों में देश विरोधी तत्व घुस आए हैं। बयान में यह भी दावा किया गया कि इन आंदोलनों का उद्देश्य देश को अस्थिर करना है।

साथ ही विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान, चीन तथा बांग्लादेश जैसे देशों के इशारे पर मीडिया अभियान चलने की बात भी कही गई है। हालांकि, बयान में इन दावों के समर्थन में कोई सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया गया है। इसी कारण यह बयान कानूनी समुदाय के एक हिस्से के निशाने पर आ गया है।

9a373235-b30
9a373235-b30


वेबसाइट पर नहीं मिला प्रेस नोट

इस पूरे मामले में एक और बात सामने आई। संबंधित प्रेस नोट बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं मिला। इसके बाद द सूत्र ने मनन कुमार मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि की कि यह प्रेस नोट उन्हीं की ओर से जारी किया गया था। हालांकि उन्होंने इस विषय पर इससे आगे कोई टिप्पणी नहीं की।

वकीलों ने लेटरहेड के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

विवाद केवल बयान की भाषा तक सीमित नहीं रहा। कई वकीलों ने सवाल उठाया कि क्या किसी व्यक्तिगत या राजनीतिक राय के लिए BCI के आधिकारिक लेटरहेड का उपयोग किया जाना चाहिए?

कानूनी समुदाय के कई सदस्यों का कहना है कि इससे यह संदेश जाता है कि पूरी बार काउंसिल की यही आधिकारिक राय है, जबकि इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर संस्थागत और व्यक्तिगत राय में स्पष्ट अंतर होना चाहिए।

542e82df-2e3
542e82df-2e3


सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आई नाराजगी

एक्स, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया मंचों पर कई वकीलों ने खुलकर प्रतिक्रिया दी। युवा अधिवक्ताओं ने भी इस बयान पर असहमति जताई। कई लोगों ने कहा कि छात्रों के पूरे आंदोलन को देश विरोधी बताना उचित नहीं है।

कुछ वकीलों ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध नागरिकों का अधिकार है। उनके अनुसार किसी भी आंदोलन का मूल्यांकन तथ्यों के आधार पर होना चाहिए।

465d80f9-918
465d80f9-918


कानूनी समुदाय में उठे कई अहम सवाल

इस विवाद के बाद कानूनी समुदाय में कई महत्वपूर्ण सवाल उठ रहे हैं। पहला सवाल यह है कि क्या किसी संवैधानिक संस्था के प्रमुख को राजनीतिक विवादों पर संस्थान के लेटरहेड से बयान देना चाहिए? दूसरा सवाल यह है कि क्या ऐसे बयानों से संस्था की निष्पक्ष छवि प्रभावित होती है?

कई अधिवक्ताओं का कहना है कि बार काउंसिल जैसी संस्था का दायित्व सभी वकीलों का प्रतिनिधित्व करना है। इसलिए सार्वजनिक बयान देते समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी होती है।

5bf880e0-268
5bf880e0-268


मामला केवल बयान का नहीं, संस्थागत मर्यादा का भी

इस पूरे विवाद का केंद्र केवल छात्र आंदोलन नहीं है। बहस अब इस बात पर भी पहुंच गई है कि किसी वैधानिक संस्था के प्रमुख की सार्वजनिक भूमिका क्या होनी चाहिए। कई वकील मानते हैं कि संस्थागत पद और व्यक्तिगत विचारों के बीच स्पष्ट दूरी बनी रहनी चाहिए।

फिलहाल इस मुद्दे पर सोशल मीडिया और कानूनी हलकों में चर्चा जारी है। अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया या उसके पदाधिकारी इस विवाद पर कोई विस्तृत स्पष्टीकरण जारी करते हैं या नहीं।

ये खबरें भी पढ़िए...

बच्चों को प्यार दें, उनके सवालों के जवाब दें, NEET प्रदर्शन के बीच मोहन भागवत

NEYU छात्र नेताओं की रिहाई के लिए पुलिस की शर्त- सरकारी अधिकारी दें जमानत

राजगढ़ में सियासी बवाल: मंत्री जी देखते रहे, जिला पंचायत अध्यक्ष की हो गई पिटाई

कागजों में सिमट कर रह गए MP के 46 वुमन हॉस्टल, कैग रिपोर्ट से उठे गंभीर सवाल

Tags:
  • राज्यसभा सांसद
  • मनन कुमार मिश्रा
  • बार काउंसिल ऑफ इंडिया
  • बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज